फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Rajasthan Kirori Lal Meena seen in his usual style after resignation resignation not accepted yet

Rajasthan: इस्तीफे के बाद चिर-परिचित अंदाज में नजर आए किरोड़ीलाल मीणा, इस्तीफा अब तक मंजूर नहीं

Wed, 17 Jul 2024 01:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 17 Jul 2024 01:56 PM IST
सार

राजस्थान के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद किरोड़ीलाल मीणा ने साफ कहा था कि वे अपना फैसला नहीं बदलेंगे और इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। अब देखना यह होगा कि दिल्ली दौरे के बाद मीणा क्या कदम उठाते हैं। फिलहाल, वे कार्यकर्ताओं के बीच चिर-परिचित अंदाज में नजर आए।

विज्ञापन
Rajasthan Kirori Lal Meena seen in his usual style after resignation resignation not accepted yet
कार्यकर्ताओं के बीच किरोड़ीलाल मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा का इस्तीफा अभी तक मंजूर नहीं किया गया है। अब राजस्थान की राजनीति डॉ. मीणा के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। इसी बीच डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा अपने चिर-परिचित अंदाज में कार्यकर्ताओं के साथ देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन


उधर, बीते कल डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा अपने एक कार्यकर्ता की शादी में जा पहुंचे। जहां डॉक्टर मीणा ने आर्टिफिशियल वेडिंग फुलझड़ी भी चलाई और बारात में भी शामिल हुए। साथ ही बारातियों का मनोबल भी बढ़ते नजर आए। डॉ. किरोड़ीलाल के मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद राजस्थान की राजनीति में संभावनाओं का जन्म होने लग गया है, जिसके चलते अब यह भी माना जा रहा है कि राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का केंद्र में मंत्री पद मिलने के बाद राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से सीपी जोशी को निवृत्ति किया जा सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दौरान हुई हार के कर्म का विश्लेषण के दौरान मोटे तौर पर यह बात सामने निकल कर आना की आरक्षण खत्म नहीं होगा। इस मुद्दे को भाजपा भुना नहीं पाई। इसी के चलते लोकसभा चुनाव में कई सीटें हार गई। अब प्रदेश भाजपा की कमान डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा को दी जा सकती है। क्योंकि आरक्षण पर चल रहे कांग्रेस के वार को पलटवार के तोड़ में बदले जाने का इससे अच्छा मौका बीजेपी को जल्द संभावना नहीं नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed