फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Police busted robbery attempt in Dausa

Dausa: लूट के प्रयास का पुलिस ने किया पर्दाफाश, एक पिस्तौल, एक कार सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Feb 2024 07:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 26 Feb 2024 07:54 PM IST
सार

Dausa: दौसा जिले के मौजा समलेटी में फायरिंग व लूट के प्रयास की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल व एक कार को बरामद किया है।

विज्ञापन
Police busted robbery attempt in Dausa
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि वृत्ताधिकारी महवा प्रेम बहादुर निर्भय की देखरेख में महवा थानाधिकारी जितेन्द्र सिह सोलंकी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। जिसके तहत मौजा समलेटी में फायरिंग व लूट के प्रयास की घटना के  5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


ये था मामला 
24 फरवरी 2024 को प्रकरण परिवादी गौरव महर पुत्र सन्तोषी लाल मीना निवासी गगवाना ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें उसने बताया कि वो 24 फरवरी को 11 बजे सरसों बेचने के लिए घर से महवा मण्डी आया था। जिसमें उसने बताया कि उसके साथ स्कूटी पर दोस्त अभिषेक व सचिन कुमार राणा सवार थे। करीब 3 बजे तीनों सरसों बेचकर महवा से किसी से मिलने जा रहे थे, तभी एक स्विप्ट डिजायर कार और बाइक आकर रूकी। कार से सन्नी मीना, सुनील व अन्य तीन व्यक्ति उतरे तथा बाइक से कबीर मीना व एक अन्य नीचे उतरे और तीनों को घेर लिया। जिसके बाद सभी आरोपियों ने जेब में रखे रुपए छीनने का प्रयास करने लगे। जब इन तीनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों द्वारा इनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। बाद में पुलिस द्वारा गठित टीम ने मौजा समलेटी में फायरिंग व लूट के प्रयास की घटना के बदमाशों का मौजा समलेटी हुडला के जंगलों से पीछा कर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed