फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   MPs and MLAs came with the agitators demanding interchange cut

Dausa: इंटरचेंज कट की मांग कर रहे आंदोलनकारियों के साथ आए सांसद और विधायक, लगातार चौथे दिन भी धरना रहा जारी

Wed, 28 Feb 2024 10:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 28 Feb 2024 10:32 PM IST
सार

Dausa: दौसा जिले से गुजरने वाला भारत माला परियोजना का दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट है। इसकी कुल लम्बाई 1,350 किमी है, अब इसी हाईवे से नया जयपुर-बांदीकुई खंड एक्सप्रेस हाईवे निर्माण करते हुए जयपुर को जोड़ा जा रहा है, लेकिन जयपुर से बांदीकुई इस पर बांदीकुई उपखंड द्वारपुरा, श्याम सिंह पुरा में इंटरचेंज की मांग को लेकर आंदोलन तेज है।

विज्ञापन
MPs and MLAs came with the agitators demanding interchange cut
आंदोलनकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में 25 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरने पर पुरूष और महिलाएं यहां इंटरचेंज की मांग को लेकर हाइवे पर पड़ाव डालकर बैठ गए हैं, इनका कहना है कि इनको जब तक इंटरचेंज कट नहीं दिया जाएगा तब तक इनका धरना समाप्त नहीं होगा। दौसा जिले के बांदीकुई शहर के व्यापारी भी अब बाजार बंद कर इनके समर्थन में आ उतरे है, जिसके चलते कल बांदीकुई में जुलूस निकाल कर बंद को बनाया सफल बनाया गया 

विज्ञापन


इधर, द्वारापुरा में एक्सप्रेस-वे के नजदीक चौथे दिन भी महापड़ाव जारी रहा। महापड़ाव में गांव ढाणियों के लोग बड़ी संख्या में जुटे। इस दौरान धरने दे रहे पांच लोगों का डेलिगेशन
विज्ञापन

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हुआ है, बताया जा रहा है कि वहां उनको ज्ञापन सौंपा जाएगा। जबकि मामले में सांसद जसकौर मीना और विधायक भागचंद सैनी टांकडा भी इस आंदोलन का समर्थन करते हुए सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने दी चेतावनी
बता दें कि ग्रामीणों का कहना गत 11 नंवबर को महापंचायत हुई थी, जिसमें दौसा सासंद जसकौर मीणा के आश्वासन पर धरना खत्म हुआ था ,लेकिन इंटरचेंज नहीं मिलने पर गत 25 फरवरी से लगातार धरना जारी है। महिलाओं की मानें अगर इंटरचेंज नहीं दिया गया तो आंदोलन और तेज होगा और ये फिर आर-पार की लड़ाई हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed