Dausa News: पानी मांगने के बहाने घर में घुसे बदमाश, ग्राइंडर मशीन से वृद्धा के पैरों से चांदी के कड़े काटे
जिले के गुढ़ाकटला कस्बे में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। बाइक सवार बदमाश पानी मांगने के बहाने घर में घुसे और 80 वर्षीय वृद्धा के पैरों से ग्राइंडर मशीन से चांदी के कड़े काटकर फरार हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसवा थाना प्रभारी हनुमान सहाय ने बताया कि पीड़िता मनफूली योगी (80) दोपहर करीब 3 बजे अपने घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। एक बदमाश ने महिला से पानी पिलाने के लिए कहा।
जैसे ही वृद्धा पानी देने के लिए उठीं, बदमाशों ने उनका मुंह दबाकर जबरन घर के अंदर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने अपने साथ लाई इलेक्ट्रिक ग्राइंडर मशीन से महिला के बाएं पैर में पहना करीब 500 ग्राम वजनी चांदी का कड़ा काट लिया।
ये भी पढ़ें: Jalore News: गांव-गांव विकास का मंत्र: किसानों से बोले भजनलाल शर्मा- रसायन छोड़ो, जैविक खेती अपनाओ
बताया जा रहा है कि बदमाश दूसरे पैर का कड़ा काटने का प्रयास कर रहे थे, तभी वृद्धा के छोटे बेटे की बहू घर पहुंच गई। बहू को देखकर बदमाश घबरा गए और एक कड़ा लेकर मौके से फरार हो गए।
परिजनों के अनुसार ग्राइंडर मशीन से कड़ा काटने के दौरान धातु अत्यधिक गर्म हो गई, जिससे महिला के पैरों में गंभीर घाव और कई जगह फफोले पड़ गए। घायल अवस्था में वृद्धा को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के समय वृद्धा का पुत्र रामलाल योगी अपने रेस्टोरेंट पर था और परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर मौजूद नहीं थे। बदमाशों ने इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।
सूचना मिलते ही बसवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी करवाई, लेकिन देर शाम तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.