फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa Train will run on Dausa-Gangapur railway line from Saturday longest tunnel on this route

Dausa News: दौसा-गंगापुर रेल लाइन पर शनिवार से दौड़ेगी ट्रेन, 28 साल पहले हुआ था शिलान्यास

Fri, 15 Mar 2024 08:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 15 Mar 2024 08:42 PM IST
सार

28 साल का इंतजार शनिवार को खत्म हो जाएगा। कल से दौसा-गंगापुर सिटी के रेलवे ट्रैक पर दो ट्रेन दौड़ेगी। बताया जाता है कि इस रूट पर सबसे लंबी सुरंग है।

विज्ञापन
Dausa Train will run on Dausa-Gangapur railway line from Saturday longest tunnel on this route
रेलवे ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा से गंगापुर के लिए दौसा जिले को मिली 28 साल पहले रेलवे की सौगात वाले रेलवे ट्रैक का काम पूरा होने के बाद रेलवे द्वारा इस ट्रैक को जांचने के सारे काम पूरे होने के बाद रेल दौड़ेगी। इससे दौसा लालसोट गंगापुर तक यातायात सुगम होगा।

विज्ञापन


साल 1996 में तत्कालीन सांसद राजेश पायलट और तत्कालीन रेल मंत्री रामविलास पासवान द्वारा दौसा-गंगापुर रेल लाइन का शिलान्यास किया गया था। 95 किलोमीटर तक रेलवे द्वारा रेल लाइन बिछाते-बिछाते 28 साल लग गए और अब रेलवे द्वारा दौसा-गंगापुर सिटी नई रेल लाइन पर यात्री रेल सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है। इस रेलवे प्रोजेक्ट की लागत लगभग 1,000 करोड़ रुपये से ऊपर बताई जा रही है।
विज्ञापन





अजमेर-जयपुर-अजमेर रेल सेवा (सप्ताह में छह दिन रविवार को छोड़कर) का दौसा-गंगापुर सिटी स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा है। इस विस्तार के कारण अजमेर-जयपुर डेमू रेल सेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09605, अजमेर-गंगापुर सिटी (वाया दौसा) डेमू रेल सेवा (सप्ताह में छह दिन रविवार को छोड़कर) दिनांक 16.03.24 से अजमेर से 07.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 09.45 बजे आगमन व 09.50 बजे प्रस्थान कर 11.05 बजे दौसा होते हुए 14.00 बजे गंगापुर सिटी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09606, गंगापुर सिटी-अजमेर (वाया दौसा) डेमू रेल सेवा (सप्ताह में छह दिन रविवार को छोड़कर) दिनांक 16.03.24 से गंगापुर सिटी से 15.00 बजे रवाना होकर 17.35 बजे दौसा होते हुए जयपुर स्टेशन पर 19.00 बजे आगमन व 19.05 बजे प्रस्थान कर 23.15 बजे अजमेर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed