{"_id":"669250ed92556e71b70bcbfe","slug":"dausa-road-accident-again-on-express-highway-scorpio-coming-from-delhi-overturned-2-died-in-the-accident-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: एक्सप्रेस हाईवे पर फिर हुआ सड़क हादसा, दिल्ली से आ रही स्कॉर्पियो पलटी, हादसे में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: एक्सप्रेस हाईवे पर फिर हुआ सड़क हादसा, दिल्ली से आ रही स्कॉर्पियो पलटी, हादसे में दो की मौत
Sat, 13 Jul 2024 03:33 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 13 Jul 2024 03:33 PM IST
सार
जिले में राहुवास के समीप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर हालत में जयपुर के लिए रैफर किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्सप्रेस हाईवे पर आज तड़के एक बार फिर हादसा हो गया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के चैनल नंबर 205 के पास राहुवास क्षेत्र में हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई तथा तीन घायल हो गए, जिनमें से एक गंभीर घायल को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के लिए रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
राहुवास थाना अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही स्कॉर्पियो राहुवास के नजदीक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके चलते गाड़ी में सवार सोनू, 40 साल तथा शरण वीर सिंह उम्र 36 साल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। तीनों घायलों में एक कमरजीत सिंह पिता जगदेव सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे जयपुर रैफर किया गया और बाकी दो को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
गाड़ी में कुल पांच व्यक्ति थे, जिनमें से दो को मामूली चोट आई थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, उनके यहां आने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन