फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Train ran on Dausa Gangapur railway line, MP Meena flagged off the DEMU train.

Dausa News: 28 साल बाद दौसा गंगापुर रेल लाइन पर दौड़ी ट्रेन, सांसद ने डेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Sat, 16 Mar 2024 10:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 16 Mar 2024 10:34 PM IST
सार

Dausa Gangapur Rail Line Project: दौसा से गंगापुर तक रेलवे लाइन का कार्य पूरा होने के बाद शनिवार को दौसा सांसद जसकौर मीना और डीआरएम विकास पुरवार ने डेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गंगापुर के लिए रवाना किया।

विज्ञापन
Dausa News: Train ran on Dausa Gangapur railway line, MP Meena flagged off the DEMU train.
ट्रेन को झंडी दिखाती सांसद जसकौर मीणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Dausa Gangapur Rail Line Project: दौसा से गंगापुर ट्रेन का सफर आखिरकार 26 सालों के लंबे इंतजार के बाद शनिवार को पूरा हो गया है। ट्रेन का सपना पूरा होने के साथ ही दौसा जिले के नाम एक और उपलब्धि हो गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश की सबसे लंबी सुरंग का निर्माण जिले के डीडवाना से इंदावा तक हुआ है। जिसकी लंबाई 2150 मीटर है। जिसमें होकर शनिवार से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन


दौसा से गंगापुर तक रेलवे लाइन का कार्य पूरा होने के बाद शनिवार को दौसा सांसद जसकौर मीना और डीआरएम विकास पुरवार ने डेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गंगापुर के लिए रवाना किया। इस दौरान ट्रेन 2 बजे गंगापुर पहुंची। वहीं दौसा-गंगापुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद जिले वासियों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर वासियों का कहना है कि पहले रात में अक्सर दौसा से लालसोट, गंगापुर, कोटा जाने के लिए जिले वासियों को साधन नहीं मिलते थे। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब दौसा-गंगापुर रेलवे लाइन पर ट्रेन का संचालन शुरू होने से जिले वासियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं 5 घंटे का सफर 3 घंटे में आसानी से पूरा हो जाएगा। ऐसे में समय के साथ लोगों को आर्थिक रूप से भी बचत होगी।

 उन्होंने कहा पिछले 26 साल के लंबे इंतजार के बाद जिले वासियों को ये सौगात मिली है। निश्चित रूप से आज का दिन दौसा वासियों के लिए ये स्वर्णिम दिन है। इस दौरान दौसा-गंगापुर ट्रैक पर ट्रेन दौड़ने से अतिउत्साहित पूर्व विधायक शंकरलाल शर्मा ने कहा कि 28 साल के लंबे इंतजार के बाद दौसा से गंगापुर ट्रेन का संचालन शुरू हुआ है। लेकिन अगर 28 साल भाजपा को मिल जाए तो, हर घर और गांव को रेलवे लाइन से जोड़ दिया जाएगा।



इधर दौसा सांसद जसकौर मीना ने कहा- आज मैं दौसा से गंगापुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रही हूं। ऐसे में मेरे राजनीति के अंतिम काल में भी वहीं काम हुआ, जो अटल के राज में हुआ। इस दौरान उन्होंने ट्रेन संचालन को लेकर दौसा वासियों को शुभकामनाएं दी। वहीं डीआरएम विकास पुरवार ने बताया कि दौसा से गंगापुर के लिए एक डेमू ट्रेन को दौसा से गंगापुर के लिए 11:15 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। 


डीआरएम विकास पुरवार ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 1996-97 में हुई थी। उस समय इस प्रोजेक्ट की सेंक्शन रेट करीब 210 करोड़ थी। वहीं 2003 में यहां निर्माण कार्य की शुरुआत हुई। लेकिन काफी मुश्किलों के बाद इस रेलवे ट्रैक का निर्माण पूरा होने का बाद, यहां यात्रियों के लिए ट्रेन सेवाओं को शुरू कर दिए गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस रूट के लिए हमने डेमू ट्रेन प्लान कर ली है। ऐसे में अजमेर और जयपुर के बीच जो डेमू ट्रेन चलती थी। उसी सर्विस को हमने गंगापुर से जोड़ा है। लेकिन आगामी दिनों में जरूरत के हिसाब से अन्य ट्रेनों का भी संचालन शुरू किया जाएगा। 
रेलवे DRM ने बताया कि रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन रेल सेवा का दौसा से गंगापुर सिटी स्टेशन तक विस्तार होगा।  उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार अजमेर-गंगापुर वाया दौसा डेमू रेल सेवा 7 बजे अजमेर से रवाना होकर 11:05 बजे दौसा पहुंचेगी। वहीं 2 बजे गंगापुर पहुंचेगी। साथ ही वापसी में डेमू ट्रेन 3 बजे गंगापुर से सिटी से रवाना होकर  शाम 5:35 बजे दौसा पहुंचेगी। वहीं जयपुर होते हुए सवा 11 बजे अजमेर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed