फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: SI Recruitment Paper Leak Case; SOG team that reached to arrest the accused returned empty handed

Dausa News: एसआई भर्ती पेपर लीक मामला; 50 हजार के इनामी आरोपी को पकड़ने पहुंची एसओजी टीम बैरंग लौटी

Sat, 29 Jun 2024 11:39 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 29 Jun 2024 11:39 AM IST
सार

पेपर लीक के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को पकड़ने दौसा पहुंची पुलिस को एक बार फिर खाली हाथ लौटना पड़ा। ज्ञात रहे कि 2021 एसआई भर्ती में पेपर लीक के मामले को लेकर पुलिस आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।

विज्ञापन
Dausa News: SI Recruitment Paper Leak Case; SOG team that reached to arrest the accused returned empty handed
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2021 एसआई भर्ती में पेपर लीक को लेकर एसओजी की टीम ने आज एक बार फिर दौसा में दबिश दी, लेकिन आरोपी के घर पर ताला लटका मिला। इसके बाद एसओजी फिर आरोपी रिंकू शर्मा के घर पर रह रहे किराएदारों से पूछताछ कर वापस लौट गई।

विज्ञापन


पेपर लीक मामले में 50 हजार का इनामी आरोपी रिंकू शर्मा लगातार एसओजी की पकड़ से बाहर बना हुआ है, जिसके चलते एसओजी की टीम लंबे समय से आरोपी की तलाश में लगी हुई है लेकिन आरोपी पकड़ने आई टीम को हर बार खाली हाथ लौटना पड़ा है। 
विज्ञापन


शहर की लवकुश नगर कॉलोनी में आज एक बार फिर एसओजी की टीम रिंकू शर्मा को पकड़ने के लिए दौसा पहुंची थी, जहां आरोपी के निवास पर ताला लटका हुआ था। वहां मौजूद किराएदारों से पूछताछ करने पर भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि 2021 एसआई भर्ती में पेपर लीक के आरोपी रिंकू शर्मा के ऊपर एसओजी ने 50 हजार रुपये का इनाम तक घोषित कर दिया लेकिन फिर भी अब तक आरोपी एसओजी की पकड़ में नहीं आ पाया है। 



इधर पेपर लीक मामले में ही दौसा जिले का एक और आरोपी स्वरूप मीना भी अभी तक एसओजी की पकड़ से बाहर है। एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में दौसा जिले के रिंकू शर्मा और स्वरूप मीणा आरोपी हैं। दोनों आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके पटवारी हर्षवर्धन की गैंग में शामिल हैं लेकिन अभी तक इनामी आरोपी लगातार एसओजी को चकमा देते हुए फरार चल रहा है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed