{"_id":"66a8e29f8bf410b1730cc002","slug":"dausa-news-rajasthan-government-approves-dausa-neelkanth-mahadev-ropeway-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: विधानसभा उपचुनाव से पहले राजस्थान सरकार ने खेला बड़ा दांव, दौसा की इन दो मांगों को मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: विधानसभा उपचुनाव से पहले राजस्थान सरकार ने खेला बड़ा दांव, दौसा की इन दो मांगों को मिली स्वीकृति
Tue, 30 Jul 2024 06:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:25 PM IST
सार
दौसा की आस्था केंद्र नीलकंठ महादेव जी रोप वे, आदिवासी पैनोरमा और मुख्य रूप से दौसा शहर में सीवरेज योजना स्वीकृति की गई है।
विज्ञापन
नगर परिषद दौसा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा फिलहाल विधायक फ्री विधानसभा है। कुछ ही दिनों में विधानसभा उपचुनाव होने वाले हैं। उससे पहले राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बड़ा दांव खेल दिया है। सरकार ने दौसा की आस्था केंद्र नीलकंठ महादेव जी रोप वे, आदिवासी पैनोरमा और मुख्य रूप से दौसा शहर में सीवरेज योजना स्वीकृति दी है। इसकी मांग को पिछली सरकारों के समय से उठाया जा रहा है। अब राजस्थान की भजनलाल सरकार ने इसे पूरा कर दिया है।
विज्ञापन
दौसा विधानसभा के लिए जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। राजस्थान सरकार के बजट में दौसा को कुछ खास नहीं दिया गया इससे दौसा की जनता में राजस्थान सरकार के लिए नाराजगी थी। इधर वित्त मंत्री दीया कुमारी कारगिल दिवस के मौके पर दौसा में थीं। यहां हमारी टीम ने राजस्थान के बजट में दौसा विधानसभा को कुछ नहीं देने का सवाल पूछा तो वित्त मंत्री और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का जवाब था की दौसा को बहुत कुछ दिया है। अब उसके बाद उप मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार की वित्तमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर पहुंचकर शायद मनन किया है। जिसके चलते सार्थक परिणाम सामने आए और दौसा को जो उम्मीद थी वह उम्मीद ही पूरी हो गई। दौसा में फिलहाल कोई भी विधायक अस्तित्व में नहीं है।
विज्ञापन
बीजेपी नेता और सरपंच विजय बैरवा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एससी मोर्चा ने कहा कि देवनगरी दौसा निवासियों की आस्था को ध्यान में रखते हुए नीलकंठ मंदिर के लिए रोप वे, आदिवासी पैनोरमा और मुख्य रूप से दौसा शहर में सीवरेज योजना की घोषणा के बाद अब राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल का दौसा विधानसभा की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
राजस्थान की भजनलाल सरकार का दौसा विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले यह बड़ा दांव कहीं कांग्रेस के गढ़ कहीं जाने वाले दौसा विधानसभा पर भारी नहीं पड जाए। साथ ही एक बार फिर दौसा विधानसभा की सामान्य सीट होने की वजह से एक बार फिर दौसा की जनता को भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों से विधानसभा उपचुनाव में सामान्य वर्ग के साथ नए चहरे के उम्मीदवार की मांग जोर पकड़ने लगी है।