फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Police seized Rs 489000 from those involved in illegal betting fraud many ATMs seized

Dausa News: सट्टा के साथ ठगी करने वालों से पुलिस ने 489000 रुपये जब्त किए, कई एटीएम जब्त

Thu, 11 Jul 2024 11:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 11 Jul 2024 11:01 PM IST
सार

मंडावर थाना अधिकारी रामनिवास मीणा ने बताया कि पुलिस ने बीती रात तीन जगह दबिश दी थी। लेकिन, भनक लगने पर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने उनके ठिकाने से रुपये और एटीएम कार्ड जब्त किए हैं।

विज्ञापन
Dausa News: Police seized Rs 489000 from those involved in illegal betting fraud many ATMs seized
पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले की मंडावर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम कोट में सट्टा चलाने वाले और अवैध ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4,88,900 रुपये जब्त किए हैं। इसके साथ ही कई बैंकों के 6 एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं।   

विज्ञापन


दौसा अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि साइबर अपराधियों पर ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा  दिनेश कुमार अग्रवाल के साथ, सीओ सिटी रवि प्रकाश शर्मा और सीओ महवा राजेंद्र कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना मंडावर रामनिवास और महवा थानाधिकारी जितेंद्र सिंह सोलंकी सहित सचिन शर्मा थानाधिकारी बसवा, थानाधिकारी सलेमपुर, थानाधिकारी सैथल के नेतृत्व में ग्राम कोट में सट्टा चलाने वाले और अवैध ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


जिसके चलते जुनैद खा पुत्र हमीद खा निवासी कोट थाना मंडवार के मकान से ठगी की रकम 4,88,900 रुपये के साथ अलग-अलग बैकों के 6 एटीएम जब्त किए हैं। मंडावर थाना अधिकारी रामनिवास मीणा ने बताया कि पुलिस ने बीती रात तीन जगह दबिश दी थी। लेकिन, भनक लगने पर बदमाश फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed