फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Nursing worker misbehaved with a woman admitted in hospital

Dausa: अस्पताल में भर्ती महिला से छेड़छाड़, जांच के नाम पर परिजनों को बाहर भेजकर नर्सिंगकर्मी ने की गलत हरकत

Sun, 09 Jun 2024 09:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 09 Jun 2024 09:05 PM IST
सार

आरोप युवक अपने आप को एसएमएस अस्पताल जयपुर का नर्सिंग कर्मी बताते हुए अस्तपताल में घुसा था। जांच करने के नाम पर उक्त बदमाश ने महिला के परिजनों को बाहर भेज दिया। फिर अकेली महिला के साथ गलत हरकत करने लगा।

विज्ञापन
Dausa News: Nursing worker misbehaved with a woman admitted in hospital
महवा पुलिस थाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले अब महिलाएं अस्पताल में भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला महवा के गोयल जनरल एंड डेंटल हॉस्पिटल महवा में सामने आया। यहां एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। मामले में अस्पताल प्रशासन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। हालांकि अस्पताल प्रशासन की रिपोर्ट देने के बाद पुलिस ने तुरंत उक्त फर्जी नर्सिंग कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


महवा थाना अधिकारी जितेंद्र सोलंकी ने बताया कि गोयल जनरल एवं डेंटल अस्पताल के डॉक्टर जगमोहन गोयल ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया है कि बीते दिन गोयल जनरल एंड डेंटल अस्पताल महवा में एक महिला इलाज के लिए आई थी। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां एक युवक अपने आप को एसएमएस अस्पताल जयपुर का नर्सिंग कर्मी बताते हुए उसकी जांच करने के नाम पर उस महिला के पास पहुंचा। 
विज्ञापन


महिला के साथ मौजूद परिजनों को उक्त नर्सिंग कर्मी ने महिला की जांच करने के नाम पर बाहर भिजवा दिया। उसके बाद उक्त कर्मी ने महिला के साथ गलत हरकत की। महिला ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की तो परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को मामले के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में गोयल जनरल एवं डेंटल अस्पताल में महवा ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद में हवा थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि उक्त मामले को दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई भी बयान देने के लिए नहीं पहुंचा है।

इस मामले में महुआ बीसीएमओ संगीत चौधरी का कहना है कि अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। यदि कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed