{"_id":"6666e97dc160c9854a0f4ae1","slug":"dausa-news-auto-driver-committed-suicide-after-being-harassed-by-mother-and-daughter-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: मां-बेटी संबंध बनाने के लिए बनाती थीं दबाव, परेशान होकर ऑटो चालक ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: मां-बेटी संबंध बनाने के लिए बनाती थीं दबाव, परेशान होकर ऑटो चालक ने दे दी जान
Mon, 10 Jun 2024 05:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:24 PM IST
सार
अंतेश के पास एक सुसाइड नोट मिला है, उसमें लिखा है कि दो महिलाएं उसे लगातार उनसे संबंध बनाने के लिए परेशान कर रही थीं।
विज्ञापन
दौसा पुलिस अधीक्षक कार्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना इलाके में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि अंतेश शर्मा नांदरी गांव का रहने वाला था। उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट में उसने जान देने के कारण का जिक्र किया। उसमें लिखा है कि उसे दो महिलाएं परेशान करती हैं, जो रिश्ते में मां बेटी हैं। ये दोनों संबंध बनाने का दबाव बनाती थीं और उसके मना करने पर उसे फंसाने की धमकी दे रही थीं।
विज्ञापन
मेहंदीपुर बालाजी थाना अधिकारी गौरव प्रधान ने बताया कि बालाजी की एक धर्मशाला में किसी व्यक्ति के सुसाइड की सूचना मिली थी। युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारा गया तो उसकी जेब में सुसाइड नोट मिला। उसमें दो महिलाओं पर उसको परेशान करने का जिक्र था।
विज्ञापन
उधर, दौसा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि मृतक अंतेश शर्मा जिसकी उम्र 30 साल थी उसने फंदा लगाकर जान दी है। अंतेश के पास एक सुसाइड नोट मिला है, उसमें लिखा है कि दो महिलाएं उसे लगातार उनसे संबंध बनाने के लिए परेशान कर रही थीं।
विज्ञापन
उधर, अंतेश उन दोनों महिलाओं के पास जाना नहीं चाहता था। बताया तो ये भी जा रहा है कि दोनों महिलाएं आपस में मां-बेटी हैं। अंतेश ऑटो चलाने का काम करता था। उस पर ये दोनों मां बेटी संबंध बनाने का लगातार दबाव बना रही थी।