फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Astrologer could not predict his own death, died due to extreme heat

Dausa News: खुद की मौत का अनुमान नहीं लगा पाया ज्योतिषी, भीषण गर्मी के कारण हुई मौत

Sat, 01 Jun 2024 04:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 01 Jun 2024 04:18 PM IST
सार

जिले के मेहंदीपुर बालाजी में बीती रात मुख्य बाजार के मालदार आश्रम के सामने एक कमरे से एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान एक ज्योतिषी के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि अधिक गर्मी के कारण उसकी मौत हुई होगी।

विज्ञापन
Dausa News: Astrologer could not predict his own death, died due to extreme heat
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी के कारण मेहंदीपुर बालाजी में ज्योतिषी का काम करने वाले एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन


मेंहदीपुर बालाजी थाना अधिकारी गौरव प्रधान ने बताया कि शुक्रवार देर शाम कस्बे के मुख्य बाजार में मालदार आश्रम के सामने एक कमरे में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान झुंझनू मंडेला निवासी रिंकू (50) पुत्र राधेश्याम शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शव करीब 15 से 20 घंटे पुराना है। माना जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदि था, ऐसे में भीषण गर्मी के कारण उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed