{"_id":"6640e98b4f1f8da6280bb73c","slug":"dausa-news-animal-free-delhi-mumbai-express-highway-is-full-of-animals-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: एनिमल फ्री दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर पशुओं की भरमार, हादसे का बन रहे सबब, जिम्मेदार कौन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: एनिमल फ्री दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर पशुओं की भरमार, हादसे का बन रहे सबब, जिम्मेदार कौन?
Sun, 12 May 2024 09:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 12 May 2024 09:39 PM IST
सार
एक्सप्रेस हाईवे जानवरों रहित रहे और यहां दुर्घटनाएं न हों इन सबकी यहां जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है। रविवार सुबह हादसा होने के कुछ घंटे बाद ही यहां एक बार फिर उसी जगह आवारा जानवर घूमता हुआ नजर आया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कार की तरफ भागता पशु।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा एनिमल फ्री एक्सप्रेस हाईवे पर सुबह हुई दुर्घटना में गुजरात के अहमदाबाद के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद भी, NHAI ने सबक नहीं लिया। दुर्घटना के कुछ देर बाद इसी एक्सप्रेस हाईवे पर आवारा सांड घूमते हुए नजर आए, जबकि इस हाईवे के निर्माण के समय ये बातें बताई जा रही थीं कि इस एक्सप्रेस हाईवे पर जानवरों की आवाजाही बिल्कुल नहीं रहेगी। बता दें कि अब तक इस दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर अधिकांश हादसे में जानवरों की वजह से ही हुए हैं। इसके रखरखाव सहित पेट्रोलिंग के लिए NHAI लाखों करोड़ों रुपये खर्च करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना होने के कुछ देर बाद ही दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। इस फुटेज में इधर से उधर क्रॉस करते हुए जानवर नजर आ रहे हैं। इन्हें रोकने की जिम्मेदारी NHAI के कंधों पर है, लेकिन शायद वह भी अपनी जिम्मेदारी भूल गए हैं।
विज्ञापन
गौर करने वाली बात है कि इसी दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर बड़े आराम से जानवर प्रवेश कर जाते हैं, जो दुर्घटना का कारण बनते हैं। रविवार हुआ ये हादसा कोई पहला हादसा नहीं है इससे पूर्व भी जानवरों को बचाने के कारण कई हादसे से इस दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर देखे गए हैं। अब तक हुए हादसों से कोई सबक नहीं लिया गया।
वहीं NHAI दौसा के पीडी ( प्रोजेक्ट डायरेक्टर) दिनेश चौधरी का कहना है कि इस एक्सप्रेस हाईवे पर आसपास के गांव के लोगों ने कई कट लगा दिए हैं, जिसके चलते जानवर आसानी से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर चढ़ जाते हैं।