फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa: For the sake of a few rupees, the husband pushed the wife into the fire of rape, case registered

Dausa : चंद रुपयों की खातिर पति ने पत्नी को दुष्कर्म की आग में धकेला, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज

Fri, 02 Aug 2024 03:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 03:32 PM IST
सार

हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधे लालची पति ने रुपयों के लालच में अपनी पत्नी का सौदा कर दिया। पीड़ित पत्नी ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Dausa: For the sake of a few rupees, the husband pushed the wife into the fire of rape, case registered
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले के एक कलयुगी पति ने कुछ रुपयों के लालच में अपनी पत्नी को गैरों के आगे परोस दिया। हिन्दू रीति-रिवाज से एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की कसमें खाने वाले इस पति के खिलाफ उसकी पत्नी ने पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पति खाने-पीने की वस्तुओं में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गलत काम करवाता था।

विज्ञापन


बांदीकुई थानाधिकारी प्रेमचंद ने बताया कि 23 वर्षीय विवाहिता ने अपने ही पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति उसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के सामने परोसता था। बांदीकुई और दौसा के कई होटलों समेत अलग-अलग जगहों यह विवाहिता दुष्कर्म का शिकार हुई। पीड़िता शिकायत में लिखा है कि उसका पति उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन दुष्कर्म करवाता था। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed