{"_id":"66a4e918561cf2d1550ae848","slug":"dausa-excise-officer-kailash-chandra-prajapati-arrested-taking-bribe-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दौसा आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र प्रजापत रिश्वत लेते गिरफ्तार, जयपुर में एसीबी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दौसा आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र प्रजापत रिश्वत लेते गिरफ्तार, जयपुर में एसीबी ने की कार्रवाई
Sat, 27 Jul 2024 06:03 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:03 PM IST
सार
Rajasthan: दौसा जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र प्रजापत को 170000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों एसीबी जयपुर की टीम ने दबोचा है। मामला आबकारी की लाइसेंस शुदा तीन दुकानों को निर्बाध चलाने का था।
विज्ञापन
कैलाश चंद्र प्रजापत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा जिले में पिछले सरकार के समय से जमा यह जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र प्रजापत लाइसेंसी दुकानों संचालकों को परेशान करता आ रहा था, लेकिन अब तक किसी ने इसकी शिकायत नहीं की थी। यही कारण है कि यह अधिकारी अब तक बचा रहा। आज जयपुर एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर ग्रामीण इकाई द्वारा कार्रवाई करते हुये कैलाश चन्द्र प्रजापति जिला आबकारी अधिकारी, दौसा को परिवादी से 1 लाख 70 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार दबोच लिया है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की जयपुर ग्रामीण इकाई को एक परिवादी की शिकायत थी कि उसकी दौसा शहर में तीन लाइसेंस शुदा शराब की दुकानें संचालित हैं। उन 3 दुकानों निर्बाध रूप से चलने देने की एवज में मासिक बन्धी के रूप में आरोपी कैलाश चन्द्र प्रजापति जिला आबकारी अधिकारी, दौसा द्वारा 1 लाख 80 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा था। जिसकी शिकायत को एसीबी जयपुर ने सत्यापित करवाया और आज दौसा जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र प्रजापत को रंगे हाथों 170000 रुपए की रिश्वत लेते दबोच लिया ।
विज्ञापन
इधर एसीबी,जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी जयपुर ग्रामीण इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील सिहाग के नेतृत्व में बनी टीम ने आज उसे शिकायत पर दौसा जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र प्रजापत पर ट्रेप कार्रवाई करते हुये परिवादी से 1 लाख 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार पकड़ लिया।
विज्ञापन