फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   CS Sudhanshu Pant held a meeting of officers in the Collectorate

Dausa News: सीएस सुधांशु पंत ने कलेक्ट्रेट में ली अधिकारियों की बैठक, मुख्यालय नहीं छोड़ने की सख्त हिदायत

Sat, 12 Apr 2025 02:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 12 Apr 2025 02:41 PM IST
सार

Dausa: मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सुशासन लक्ष्य तभी साकार हो सकता है जब अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेह बनें और समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी विभागों की है।

विज्ञापन
CS Sudhanshu Pant held a meeting of officers in the Collectorate
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव सुधांशु पंत शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर दौसा पहुंचे। यहां उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने मुख्यालय पर मौजूद रहें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सुशासन लक्ष्य तभी साकार हो सकता है जब अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेह बनें और समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी विभागों की है। विशेष रूप से बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, राजस्व और पुलिस जैसे सार्वजनिक संपर्क वाले विभागों की।

विज्ञापन

मुख्य सचिव ने गर्मी को देखते हुए जलापूर्ति व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलदाय विभाग (पीएचईडी) के कर्मचारियों की छुट्टियां गर्मी के सीजन में जिला कलेक्टर की अनुमति से ही स्वीकृत होंगी, ताकि आमजन को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Barmer News: हनुमान जयंती पर लगेगा 511 किलो चूरमे का भोग, गैर नृत्य के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा


उन्होंने बैठक में महिला अपराध, ड्रग्स, अवैध खनन, शराब तस्करी, राजस्व और भूमि कन्वर्जन से जुड़े मामलों पर भी चर्चा की और संबंधित विभागों को सख्त कार्रवाई करने और प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने इसे राज्य सरकार की प्राथमिक योजना बताया। साथ ही उन्होंने जिले में चल रही इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की प्रगति, भूमि आवंटन और MOU की स्थिति की भी समीक्षा की।

जनसंपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण के बारे में बात करते उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में भी सुधार हुआ है। पहले जहां औसतन 25 दिन में निस्तारण होता था, अब यह घटकर 10 दिन में होने लगा है। उन्होंने इसे सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्य सचिव ने जिला कलेक्टर को बैठक में दिए गए सभी निर्देशों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed