{"_id":"65c3b375cea0f6e2a30e9f4d","slug":"dausa-warranty-absconding-for-25-years-arrested-mukesh-jain-was-absconding-after-an-accident-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: 25 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, मुकेश जैन एक्सीडेंट कर हुआ था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: 25 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, मुकेश जैन एक्सीडेंट कर हुआ था फरार
Wed, 07 Feb 2024 10:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 07 Feb 2024 10:22 PM IST
सार
राजस्थान में दौसा जिले की मानपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 साल से फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा में मानपुर थाना पुलिस ने 25 साल से फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वारंटी एक्सीडेंट कर 25 साल से फरार चल रहा था। फिलहाल, मानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि दीपक कुमार मीना वृत्ताधिकारी मानपुर के सुपरविजन में श्रीकिशन थानाधिकारी पुलिस थाना मानपुर जिला दौसा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा 100 दिवसीय कार्य योजना, अभियान के दौरान करीब 25 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को आगरा से गिरफ्तार किया है। मानपुर थानाधिकारी श्रीकिशन मीणा ने बताया कि 25 साल पूर्व मुकेश जैन द्वारा मानपुर थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट करके फरार हो जाने का मामला लंबित था। इसी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना मानपुर के वाछिंत चल रहे स्थाई वारंटी मुकेश पुत्र रामस्वरुप जैन निवासी कचैरी घाट मोतिया बास गली मकान नंबर 4/84 थाना छाता आगरा से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
स्थाई वारंट न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिकराय जिला दौसा के कोर्ट केश नंबर 31/ 99 धारा- 279, 337 IPC सरकार नितेश में करीब 25 साल से चल रहे स्थाई वारंटी को पुलिस थाना मानपुर टीम द्वारा जयपुर से गिरफ्तार किया। मुकेश पुत्र रामस्वरुप जैन जो कचैरी घाट मोतिया बास गली मकान नंबर 4/84 थाना छाता आगरा, उत्तर प्रदेश का निवासी है।
विज्ञापन