फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa thieves took ghee and curd along with jewelry cash from the people sleeping in the house

Dausa News: भांवता गांव में अनोखी चोरी, घर में सो रहे लोगों के बीच से जेवर-नगदी के साथ घी और दही भी ले गए चोर

Sun, 27 Aug 2023 12:10 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sun, 27 Aug 2023 12:10 PM IST
सार

दौसा के भांवता गांव में अनोखी चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। बदमाशों ने घर में सो रहे लोगों के बीच से जेवर-नकदी के साथ घी और दही की चोरी करके चले गए।

विज्ञापन
Dausa thieves took ghee and curd along with jewelry cash from the people sleeping in the house
चोरी की वारदात के बाहर घर में बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिले के भांवता गांव में सोते हुए लोगों के बीच लाखों रुपये के जेवरात सहित नगदी चोरी हो गए। चौंकाने वाली बात ये है कि चोरों ने दही और घी भी नहीं छोड़ा।

विज्ञापन


दौसा के कोलवा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार रात भांवता गांव में चोरों ने सोते हुए लोगों के बीच से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर लिए। रविवार सुबह लोग उठे, तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। भांवता गांव में चोर पास-पास रहने वाले सुरजन मीणा, मुकेश मीणा और श्रीबक्श मीणा के मकान के पीछे की तरफ जंगला (खिड़की की ग्रिल) तोड़कर अंदर घुस गए। इस दौरान चोरों ने सुरजन मीणा के मकान से दो जोड़ी पाइजेब, दो जोड़ी जंतर, कनक्ति, मंगलसूत्र, 20 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। इसी प्रकार श्रीबक्श मीणा के मकान से चांदी की दो माला, मंगलसूत्र, कान का कुंडल, मुकेश मीणा के मकान से चांदी की दो माला और 15 हजार रुपये नगद ले गए। 
विज्ञापन


लोगों को बाहर से कुंदी लगाकर बंद कर दिया
घटना के दौरान चोरों ने सोते हुए लोगों को बाहर से कुंदी लगाकर बंद कर दिया। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों ने आसपास के लोग बुलाकर दरवाजा खुलवाया। तब जाकर घटना की जानकारी मिली। मामले की सूचना पर कोलवा पुलिस में मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दही को रास्ते में खा गए और देसी घी ले गए 
घटना के दौरान चोर सुरजन मीणा के मकान से 5 किलो देसी घी, दही और तेल का पीपा भी ले गए। इस दौरान भूखे चोर मौके से आगे जाकर दही को खा गए और खाली बर्तन रास्ते में पटक गए।घी और तेल का पीपा ले गए। 


15 दिन में चोरी की दूसरी वारदात
कोलवा थाना क्षेत्र में 15 दिन के अंतराल में चोरी की यह दूसरी वारदात हुई है। इससे पहले 14 अगस्त की रात को चोरों ने थाना क्षेत्र के बैरवा वास गांव में तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उस दौरान भी यहां से लाखों रुपये के जेवरात ले चुराए गए थे। लेकिन उस घटना का अभी तक भी खुलासा नहीं हुआ। उसके बाद बीती रात फिर से भांवता गांव में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीण क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदात होने से लोगों में भय व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed