फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News Two people set out on foot to see Ramlala

Dausa News: रामलला का दर्शन करने पैदल यात्रा पर निकले दो लोग, 650 किमी की यात्रा कर पहुंचेंगे अयोध्या

Sat, 06 Jan 2024 05:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 06 Jan 2024 05:07 PM IST
सार

रामलला की ललक कैसी होती है, इसका उदाहरण देखने को मिला दौसा जिले के बांदीकुई में। जहां से 650 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए दो राम भक्त अयोध्या स्थित राम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Dausa News Two people set out on foot to see Ramlala
अयोध्या यात्रा पर निकले दो लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा सहित राजस्थान भर में तापमान इन दोनों जमाव बिंदु के आसपास देखा जा रहा है। कई जगह तो बर्फ भी जमने लगी है। ऐसे में जब लोगों का घर से निकलना मुश्किल होता चला जा रहा है, तब दो राम भक्त श्री कृष्णा कसाना और रामवीर राजपूत ने 650 किलोमीटर पैदल चलकर राम मंदिर के दर्शन करने की ठानी और निकल गए अपनी यात्रा पर।

विज्ञापन


भारत विकास परिषद् ने श्रीराम मंदिर गुढ़ारोड़, बांदीकुई से पदयात्रा कर अयोध्या जाने वाले पदयात्रियों का अभिनन्दन किया। ढिगारिया टप्पा कोलेश्वर निवासी  श्रीकृष्ण कसाना तथा धपावन खुर्द निवासी रामवीर राजपूत ने प्रस्थान से पूर्व गुढ़ारोड़ स्थित श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। परिषद संरक्षक डॉ सोहनलाल तथा कई लोगों ने दोनों रामभक्तों को ध्वज प्रदान कर पैदल यात्रा की अग्रिम शुभकामना भी दी है। ये पद यात्री 650 किलोमीटर की यात्रा कर अयोध्या श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। दोनों पदयात्रियों को रास्ते खर्चे के लिए 2,500 रुपये की राशि भी दी है।
विज्ञापन


परिषद सचिव रविन्द्र शाहरा ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मन्दिर के उद्घाटन से भारत वर्ष ही नहींं, बल्कि संपूर्ण विश्व के सनातनधर्मियों में अभूतपूर्व उत्साह का संचार है। डॉ सोहन लाल ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं, जो भगवान श्रीराम को अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में प्रतिष्ठापित होते देखेंगे। अब उम्मीद की जानी चाहिए कि श्रीराम मंदिर निर्माण से रामराज्य को साकार करने तक की यात्रा अब निश्चित रूप से पूरा होगा। इस मौके पर परिषद कोषाध्यक्ष रजत व्यास, सह-सचिव सुनील कुमार शर्मा, मुकेश कसाना, महेश गर्ग और शोभित चतुर्वेदी आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed