फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News Groom thrashed for asking for Bolero before marriage ceremony in Dausa

Rajasthan: दूल्हे ने फेरे लेने से पहले बोलेरो मांगी, घरातियों ने पिटाई कर कपड़े फाड़े, मारपीट देख भागे बराती

Wed, 03 May 2023 09:08 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 03 May 2023 09:08 AM IST
सार

राजस्थान के दौसा जिले में फेरे लेने से पहले ही दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके चाचा की जमकर पिटाई कर दी। दरअसल, फेरे लेने से पहले ही दूल्हा बोलेरो गाड़ी की मांग करने लगा। ऐसे में मामला बिगड़ गया और दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके चाचा को बंधक बना लिया।

विज्ञापन
Dausa News Groom thrashed for asking for Bolero before marriage ceremony in Dausa
पुलिस सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा के मंडावर में मंडप में पहुंचे दूल्हे को दहेज में बोलेरो मांगना महंगा पड़ गया। दुल्हन पक्ष ने उसकी जमकर धुनाई कर दी, कपड़े तक फाड़ दिया। मामला यहीं शांत नहीं हुआ। दूल्हे के चाचा को भी पकड़ लिया और उनकी भी पिटाई कर डाली। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया। हालात बिगड़ते देख बाराती भाग खड़े हुए। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


मंडावर थाने के कैलाश चंद ने बताया कि एक मई को नांगल गांव के लखन मीणा की बेटी निशा (24) की शादी दौसा के ही बेजुपाड़ा थाना क्षेत्र के झूताहेड़ा निवासी विजेंद्र (28) पुत्र कैलाश मीणा से होनी थी। दोनों गांव की दूरी करीब 11 किलोमीटर है। सोमवार शाम सात बजे विजेंद्र के परिवार के लोग बारात लेकर नांगल गांव पहुंचे। यहां गांव में पहले बारात निकाली गई। रात नौ बजे फेरे होने थे और दुल्हन पक्ष के लोगों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों में हो गई तनातनी...
लड़की के पिता लखन मीणा ने बताया कि रात नौ बजे फेरे से पहले दूल्हे ने मंडप में रुपये के साथ बोलेरो की डिमांड कर दी और कहने लगा कि ये दोनों मिलने पर ही वह फेरे लेगा। इस पर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हन के रिश्तेदारों और परिवार के लोगों ने दूल्हे विजेंद्र और उसके चाचा पप्पूलाल मीणा की पिटाई कर दी। कपड़े फाड़ दिए। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। माहौल बिगड़ता देख दूल्हे के साथ आए बाराती मौके से फरार हो गए।




दूल्हे और चाचा को बंधक बनाया...
विजेंद्र के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। जब परिवार के लोग दोबारा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने चाचा और भतीजा दोनों को बंधक बनाकर अपने पास ही रख लिया है। इस पर पुलिस ने दोनों को छुड़वााया।

पंच-पटेलों ने ली लड़की की शादी की जिम्मेदारी...
मंगलवार को ये मामला समाज के पंचों तक पहुंचा। इस दौरान नांगल गांव के मीणा समाज के पंचों ने निशा की शादी का जिम्मा लिया है। समाज के पंच पटेलों का कहना है कि दूसरा दूल्हा देखकर पांच मई को दुल्हन के हाथ पीले करेंगे। दूल्हे के पिता कैलाश दिल्ली में सरकारी नौकरी करत हैं। बेटा विजेंद्र अपने पिता के साथ ही रहता है। बेटे की शादी के लिए ही परिवार अपने गांव आया था। लड़का और लड़की दोनों ही बीए पास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed