फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News Farmer struggling between life and death due to negligence of electricity department

Dausa News: विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा किसान, गंभीर स्थिति में जयपुर रेफर

Wed, 10 Jan 2024 07:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 Jan 2024 07:40 PM IST
सार

राजस्थान के दौसा जिले में करंट लगने से एक किसान बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Dausa News Farmer struggling between life and death due to negligence of electricity department
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में शटडाउन लाइन में करंट दौड़ने से एक किसान बुरी तरह झुलस गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा अनजाने में हुआ है। इसके बाद आनन-फानन में घायल किसान को दौसा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति गंभीर होने के चलते उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


बताया गया कि शटडाउन लाइन में करंट विद्युत विभाग के कार्मिक दीपेश शर्मा की लापरवाही के चलते आया है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा होकर कार्रवाई की मांग करने लगे। उधर, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


बता दें कि किसान पप्पू मीणा के खेत में से विद्युत विभाग के कर्मचारी बिजली का तार बिछाने का कार्य कर रहे हैं। इन तारों में से लाइट भी प्रवाहित हो रही थी। लेकिन जब पप्पू खेत में कार्य कर रहा था, तब बिजली का शटडाउन था। लेकिन विद्युत विभाग के कर्मचारी ने लाइट चालू कर दिया। ऐसे में खेत में मौजूद किसान पप्पू करंट में चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला आलूदा गांव के जीएसएस का है। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक रामचरण नेहरा ने बताया कि मौके पर एसडीएम ग्रामीणों से वार्ता किए हैं। इसके बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा। उधर, जयपुर रेफर किए हुए घायल की स्थिति के बारे में अभी कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed