{"_id":"65016a0b120f8f55c90b909c","slug":"dausa-news-excise-team-caught-785-boxes-of-punjab-made-english-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब की 785 पेटियां आबकारी टीम ने पकड़ी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब की 785 पेटियां आबकारी टीम ने पकड़ी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
Wed, 13 Sep 2023 01:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 13 Sep 2023 01:21 PM IST
सार
दौसा जिले में बांदीकुई आबकारी थाने की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 785 अंग्रेजी शराब की पंजाब निर्मित और केवल पंजाब में बिक्री योग्य पेटियां बरामद की हैं। जो अलग-अलग ब्रांड की हैं, इन शराब पेटियों पर फ़ॉर सेल इन पंजाब ओनली लिखा है। आबकारी थाना बांदीकुई की ये विशेष कार्रवाई EO-EPF के विशेष निर्देश पर की। इस कार्रवाई को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाइवे के रेस्ट एरिया गांव धनावड, कोलवा थाना क्षेत्र पर अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने की शराब जब्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राज्य सरकार का आबकारी विभाग भी अलर्ट मोड पर है। अवैध शराब, मादक पदार्थों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। अवैध शराब की तस्करी और दूसरे राज्यों से परिवहन होने वाली अवैध शराब पर आबकारी विभाग की विशेष टीम ने आबकारी कमिश्नर ओमप्रकाश कसेरा और दौसा जिला आबकारी अधिकारी कैलाश प्रजापत के निर्देश पर विशेष अभियान में कार्रवाई करते हुए ये शराब पकड़ी है।
विज्ञापन
दौसा में जयपुर ग्रामीण आबकारी विभाग की टीम ने एक्सप्रेस-वे के रेस्ट एरिया में अवैध शराब से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। आबकारी थाना फुलेरा पेट्रोलिंग ऑफिसर नरेंद्र सिंह सांजू ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिलने पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के रेस्ट एरिया में अवैध शराब से भरा 12 चक्का ट्रक UP-61 AT-0298 खड़े होने की सूचना पर विशेष टीम ने मौके पर पहुंच इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पूरी कार्रवाई में दौसा पुलिस डीएसटी टीम का भी सहयोग रहा है। उन्होंने बताया कि इस ट्रक में पंजाब निर्मित शराब की अंग्रेजी शराब की 785 पेटी अवैध रूप से बरामद हुई हैं, जिसमें 190 बोतल इंपीरियल ब्लू व्हिस्की, 165 पेटी इंपीरियल ब्लू व्हिस्की अद्धा, 50 इंपीरियल ब्लू ब्लैक व्हिस्की, 380 पेटी इंपीरियल ब्लू व्हिस्की अवैध शराब बरामद की है। इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
यह अंदेशा जताया जा रहा है कि इस अवैध शराब को गुजरात लेकर जाया जा रहा था। मौके से ट्रक चालक फरार बताया गया है। इस कार्रवाई में सिपाही रूप सिंह, घनश्याम सिंह का विशेष योगदान रहा। फिलहाल आबकारी विभाग ने अज्ञात के खिलाफ आबकारी थाना बांदीकुई पर विशेष अभियोग दर्ज करवाकर तफ्तीश शुरू कर दी है।