फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa Crime Three interstate swindlers involved in cyber fraud arrested online fraud of Rs 8.50 lakh revealed

Dausa Crime: साइबर ठगी में शामिल तीन अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार, 8.50 लाख रुपये की आनलाइन ठगी का खुलासा

Sat, 02 Dec 2023 07:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 02 Dec 2023 07:57 PM IST
सार

Dausa Crime: दौसा थाना पुलिस साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल टावर लगाने के नाम पर साइबर ठगी करने वालों को सलाखों में डाला है। ये आरोपी करीब चार साल से साइबर ठगी कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज होने के पांच दिन बाद खुलासा किया है। इन सब आरोपियों को मध्यप्रदेश से दौसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Dausa Crime Three interstate swindlers involved in cyber fraud arrested online fraud of Rs 8.50 lakh revealed
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में साइबर ठग अलग-अलग तरीके से लोगों को अपना शिकार बनाते हुए आमजन को लाखों रुपये का चूना लगाते थे। ऐसी ठगी करने के मामले में दौसा साइबर थाना पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक दौसा वंदिता राणा के निर्देशानुसार सोहनलाल पुलिस निरीक्षक साइबर थाना एवं प्रेमनारायण प्रभारी साइबर सेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। गठित टीम द्वारा साइबर ठगी के मुकदमे में वांछित तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, पीड़ित ने तीन दिन पहले इस आशय की रिपोर्ट दी कि उसने फेसबुक पर GTL Tower के पेज पर रिलायंस जियो कंपनी का टावर लगाने के बारे में देखा। इस पर दिए गए मोबाइल नम्बरों पर कॉल करने पर आरोपियों ने उसकी जमीन पर मोबाइल टावर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर करीब आठ लाख 22 हजार 525 रुपये की आनलाइन ठगी की।
विज्ञापन


इस पर जिला पुलिस अधीक्षक दौसा ने इस प्रकार की हुई घटना को गंभीरता से लिया और पुलिस थाना साइबर व साइबर सेल जिला दौसा से एक विशेष टीम का गठन किया। इस पर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में पीड़ित के बैंक खाते से जिन खातों में राशि ट्रांसफर हुई है, उन खातों का पता लगाया और तकनीकी पहलुओं, वैज्ञानिक तरीकों से विश्लेषण कर, आधुनिक संसाधन का प्रयोग कर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अनुसंधान करने से अपराधियों का ग्वालियर मध्यप्रदेश में होना ज्ञात हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा को पूर्ण हालात से अवगत कराया गया। आरोपियों की लोकेशन के बारे में ग्वालियर में होना बताया गया। इस पर साइबर थाना से हेड कांस्टेबल निरीक्षत रतनलाल, कांस्टेबल निरीक्षक भाग सिंह, मुरारी लाल, देवेन्द्र व पुलिस अधीक्षक कार्यालय की साइबर सेल से कानि जगमाल सिंह, महेन्द्र कुमार की टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए ग्वालियर रवाना किया गया। जहां लोकल पुलिस की मदद से भीम उर्फ भीम रामपाल उर्फ रोहित, महेन्द्र सिंह राजपूत और कुलदीप को दस्तयाब करने में सफतला हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed