{"_id":"65c3be6bfc04adc1ac0a56bb","slug":"dausa-bhandana-school-case-demanded-impartial-investigation-in-case-of-accused-teacher-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: भंडाना स्कूल मामले में सामाजिक संगठन आगे आए, आरोपी शिक्षक के केस में निष्पक्ष जांच करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: भंडाना स्कूल मामले में सामाजिक संगठन आगे आए, आरोपी शिक्षक के केस में निष्पक्ष जांच करने की मांग
Wed, 07 Feb 2024 11:01 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:01 PM IST
सार
सामाजिक संगठनों ने बैड टच दर्ज मामले को गलत बताते हुए दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव को ज्ञापन के माध्यम से कहा, दबाव में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आनन-फानन में शिक्षक को सीधे ही बिना पुलिस जांच के सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में मौजूद सामाजिक संगठन के लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा के भंडाना स्कूल के मामले में अब सामाजिक संगठन आगे आ गए हैं, जिसके चलते बुधवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर आरोपी शिक्षक रामकरण शर्मा के केस में निष्पक्ष जांच करने की मांग की और मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मामला बीते कल का है, जब दौसा जिले के भंडाना स्कूल में कार्यरत शिक्षक रामकरण शर्मा पर स्कूल की छात्राओं ने बैड टच का आरोप लगाया था, जिसके चलते स्कूल के प्रिंसिपल ओमप्रकाश शर्मा ने महिला थाने में मामला दर्ज कराया। इसी मामले में सामाजिक संगठनों ने बैड टच दर्ज मामले को गलत बताते हुए दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव को ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि दबाव में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आनन-फानन में शिक्षक को सीधे ही बिना पुलिस जांच के सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बैड टच दर्ज मामले में साजिश करता अध्यापिका ललिता, लज्जा एवं राजकुमार मीणा तीनों ही पूर्व से ही इस प्रकार के मामलों में विवादित रहे हैं। इस मामले की मुख्य साजिशकर्ता ललिता पूर्व में लाडली का वास विद्यालय में भी इसी प्रकार की घटना में संलिप्त रही और उन्हें वर्तमान राजकीय विद्यालय भंडाना में इस घटना के कारण लगाना पड़ा है। इसी प्रकार एक महिला टीचर लज्जा देवी भी वर्तमान विद्यालय में इसी विद्यालय में अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज करवा चुकी हैं, जिन्हें हाल ही में दोषमुक्त किया तो अब उसको प्रमोशन मिला है। अध्यापक राजकुमार मीणा द्वारा 26 जनवरी के कार्यक्रम में स्टेज पर नहीं बुलाए जाने से नाराज होकर इनके द्वारा अध्यापक रामकरण जी को धमकी भी दी गई थी। इस तरह की बात भी अब सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
स्टेज पर नहीं बुलाने का भी बताया मामला
26 जनवरी के कार्यक्रम के दौरान राजकुमार मीना मोबाइल पर बात कर रहे थे। इस पर अध्यापक रामकरण शर्मा द्वारा मोबाइल पर बात करने का हवाला देते हुए कहा कि आप बात कर रहे थे। इसी कारण आपको मंच पर नहीं बुलाया। बस इसी बात पर भंडाना स्कूल के अध्यापक राजकुमार मीना ने बदला लेने की भावना से इस कृत्य को अंजाम दिया है। ज्ञापन देने वाले लोगों ने आरोप लगाया है कि इन तीनों अध्यापकों के द्वारा यह कृत्य किया गया है। ज्ञापन के माध्यम से जिला कलेक्टर को दी शिकायत में लिखा है कि इन तीनों अध्यापकों के खिलाफ पूर्व में ग्रामीणों द्वारा भी इन तीनों के संदर्भ में प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है।
पिछले 21 साल से एक ही स्कूल में कार्यरत है शिक्षक
रामकरण शर्मा 21 वर्षों से अपनी सेवाएं इस विद्यालय में दे रहे हैं और सर्विस काल में अब तक इस प्रकार के कोई आरोप इन पर नहीं लगे हैं। इसीलिए और उक्त केस की निष्पक्ष जांच करते हुए कार्रवाई की जाए और इन तीनों दोषी अध्यापकों को वहां से हटाया जाय। उचित दंड का प्रावधान हो, ताकि भविष्य में यह तीनों ही शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की साजिशों को अंजाम न दे सकें और विद्यार्थियों को भी इनके कुचक्र में फंसने से बचाया जा सके।
स्कूली छात्राओं का वीडियो वायरल करने का भी है मामला
सारे मामले में बताया तो यह भी जा रहा है कि शारीरिक शिक्षिका ललिता जो भंडाना स्कूल में कार्यरत है, उसने स्कूल की बच्चियों का बैड टच का रामकरण शर्मा के खिलाफ शिकायती वीडियो रिकार्ड वायरल भी किया है। इस मौके पर विप्र समाज के शिरीष शर्मा अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ विप्र फाउंडेशन, दिनेश जी भोमिया सिकंदरा, जितेंद्र शर्मा महेश्ववरा, मनीष लाटा, गजेंद्र झाला, दीपक शर्मा, बलराम शर्मा, प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे।