फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dalit girl murder case: National General Secretary Arun Singh participated in Karauli protest

Karauli murder case: प्रदर्शन में शामिल हुए राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, बोले- जयपुर तक करेंगे बड़ा आंदोलन

Sat, 15 Jul 2023 05:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 15 Jul 2023 05:30 PM IST
सार

अस्पताल परिसर में चल रहे धरने में शामिल हुए बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह। बोले- मुख्यमंत्री और पुलिस सब की सांठगांठ है। सब समझौता वादी हैं। अब जयपुर में जाकर इस आंदोलन को बड़ा स्वरूप देना है।

विज्ञापन
Dalit girl murder case: National General Secretary Arun Singh participated in Karauli protest
बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह पहुंचे करौली - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

करौली में दलित युवती की मौत मामले में गोलू मीणा नाम के युवक को हिरासत में लेने की जानकारी सामने आई है। बीजेपी प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह करौली के हिंडौन सिटी पहुंचे और दलित युवती के सामूहिक दुष्कर्म, मर्डर का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में चल रहे धरने में शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से कहा कि दलित युवती का हिनियस मर्डर हुआ है। हम जयपुर तक बड़ा आंदोलन करेंगे। बीजेपी सरकार आने पर गलत वक्तव्य देने वाले मंत्री-विधायकों पर FIR दर्ज कर उन्हें जेल में डालेंगे।

विज्ञापन


बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, टोंक-सवाई माधोपुर से बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, राजस्थान बीजेपी प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख आनंद शर्मा, करौली बीजेपी जिलाध्यक्ष ब्रजलाल डिकोलिया समेत कई नेता दलित युवती के रेप और हत्या के विरोध में चल रहे धरने में पहुंचे।
विज्ञापन


करौली में राजकीय अस्पताल के बाहर सांसद किरोड़ी लाल मीणा और बीजेपी नेताओं के धरने पर पहुंचकर प्रभारी अरूण सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- "मुझे ऐसा पता चला है कि पीड़ित परिवार से मृतका के पिताजी यहां आ रहे थे, तो 100-200 पुलिस वाले वहां पहुंच गए। राजस्थान पुलिस और विधायक-मंत्री केवल समझौता कराने का काम कर रहे हैं। अपराध हुआ है। धारा 302 का मामला है। हिनियस मर्डर हुआ है। सरकार को पूरी की पूरी पुलिस चौकी को सस्पेंड कर देना चाहिए। तब प्रशासन का हनक (इकबाल) होता है और कानून व्यवस्था लागू होती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जयपुर में जाकर इस आंदोलन को बड़ा स्वरूप देना है-अरुण सिंह
अरुण सिंह बोले- मुख्यमंत्री और पुलिस सब की सांठगांठ है। सब समझौता वादी हैं। हमने किरोड़ी लाल मीणा और यहां के कार्यकर्ताओं से कहा है कि यह आंदोलन चलते रहना चाहिए अब जयपुर में जाकर इस आंदोलन को बड़ा स्वरूप देना है। सोती हुई राजस्थान की गूंगी बहरी सरकार मुख्यमंत्री और मंत्रियों को जगाना है उखाड़ कर उनको यहां से फेंक देना है। इसलिए वहां पर अपराधी जेल की सलाखों के पीछे हैं, लेकिन यहां पर अपराधियों का हौसला बिल्कुल बुलंद है। कांग्रेस के संरक्षण में सब कुछ काम हो रहा है।

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी अच्छी, दोषियों के पैरों में गोली दिखती है
प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक जिनके खिलाफ भी मामले चल रहे हैं उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल के अंदर डालना चाहिए। आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी अच्छी है कि दोषियों को पकड़कर जेल में डाला जाता है या उनके पैरों में गोली दिखती है। टोडाभीम विधायक पीआर मीणा की ओर से लड़की का अफेयर होने और इसलिए मर जाने की बात कहने पर अरुण सिंह ने कहा- इसीलिए तो इस राजस्थान प्रदेश में 17 बलात्कार प्रतिदिन हो रहे हैं। राजस्थान के मंत्री शांति धारीवाल विधानसभा में बोले की रेप की घटनाएं तो होंगी ही क्योंकि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है उन्हें शर्म आनी चाहिए। उसी जनों ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए था। इतने असंवेदनशील मंत्री है हमारी भाजपा की सरकार बनते ही ऐसे जितने भी मंत्री- विधायक हैं, जिन्होंने इस प्रकार के वक्तव्य दिए हैं, उन सब पर एफआईआर दर्ज होगी और उन्हें जेल में डालने का भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी।


विधायक से मृतका के परिजनों को 20 लाख रुपये दिलाने की मांग
धरना स्थल पर पहुंचे विधायक पीआर मीणा की सांसद किरोड़ी लाल मीणा से भी मुलाकात हुई। जिसमें सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने युवती के परिजनों को 10 लाख रुपये देने की बात कही है। वहीं विधायक पीआर मीणा से भी 20 लाख रुपये युवती के परिजनों दिलाने की मांग रखी है। इसके बाद भी विधायक पीआर मीणा मौके से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed