फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dalit Barat came out under heavy police protection in Bharatpur

Bharatpur: कड़ी पुलिस सुरक्षा में निकली दलित की बरात, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक रातभर मौके पर डटे

Thu, 21 Apr 2022 01:57 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 21 Apr 2022 01:57 PM IST
सार

भरतपुर में दलित की बरात निकालने के लिए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। इस दौरान रात भर गांव में तनाव की स्थिति रही।

विज्ञापन
Dalit Barat came out under heavy police protection in Bharatpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

भरतपुर में दलित दूल्हे की बरात भारी पुलिस सुरक्षा बल के घेरे में निकाली जा सकी। कुछ ऊंची जाति के लोग गांव में दलित दूल्हे की बरात निकलने का विरोध कर रहे थे। जिसके बाद जिला कलेक्टर आलोक रंजन और जिला अधीक्षक श्याम सिंह भारी पुलिस बल के साथ रातभर गांव में तैनात रहे और दलित की बरात सुरक्षित गांव से निकलवाई। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला कुम्हेर थाना इलाके के गांव सह का है। गांव के एक दलित व्यक्ति की बेटी की शादी थी। वर पक्ष बरात लेकर पहुंचे पर कुछ उच्च जाति के दबंग गांव से बरात निकलने नहीं दे रहे थे। जिसके बाद सूचना पर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। जिसके बाद पुलिस सुरक्षा के घेरे में दूल्हे की बरात गांव से होकर निकाली जा सकी। इस दौरान पूरे गांव में तनाव रहा।

विज्ञापन


आंबेडकर रैली निकालने को लेकर हुआ था तनाव
दरअसल, 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर रैली निकालने पर गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। दोनों तरफ से पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई। जिसके बाद तीन लोग गिरफ्तार भी किए गए। दलित समुदाय के लोग गांव छोड़कर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस सुरक्षा में उनको गांव वापस भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed