फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   crpf assistant commandant vikas jhakar sent resignation to president over rajasthan vacancy corruptions

टूटा मनोबल : सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार से आहत राष्ट्रपति से सम्मानित अधिकारी ने दिया इस्तीफा, जानें कौन हैं विकास जाखड़

Mon, 27 Dec 2021 09:22 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 27 Dec 2021 09:22 AM IST
सार

सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात विकास जाखड़ ने 2016 में झारखंड में नक्सलियों ने उखाड़ फेंका था। उनकी इस वीरता और साहस को देखते हुए राष्ट्रपति ने सेना के शौर्य चक्र से नवाजा था। साथ ही राज्य सरकार ने अधिकारी के किस्से को पाठ्यक्रम में भी शामिल किया, लेकिन जाखड़ ने आहत होकर इस्तीफा दे दिया। 

विज्ञापन
crpf assistant commandant vikas jhakar sent resignation to president over rajasthan vacancy corruptions
राजस्थान में भर्ती परीक्षा (फाइल फोटो) - फोटो : Social media

विस्तार

राजस्थान में सरकारी भर्तियों में व्यापत धांधली और भ्रष्टाचार से आहत होकर सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति के नाम लिखे अपने इस्तीफे में अधिकारी ने  इसके लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन और पूर्व शिक्षा मंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। झुंझुनूं जिले के रहने वाले सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात विकास जाखड़ ने 2016 में नक्सलियों को मुहंतोड़ जवाब देते हुए झारखंड के लातेहार जिले में उखाड़ फेंका था। उनकी इस वीरता और साहस को देखते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सेना के शौर्य चक्र से नवाजा था। विकास जाखड़ की इस शौर्यता का उल्लेख राजस्थान पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया। कक्षा आठ की पुस्तकों में विकास जाखड़ की शौर्यता और अद्मय साहस के किस्से स्कूलों में बच्चे पढ़ चुके हैं।

विज्ञापन


विकास जाखड़ ने राजस्थान सरकार पर सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार रोकने और भर्तियों में पारदर्शिता नहीं रखने के लिए असफल करार दिया है। वहीं, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डीपी जरोली और पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा को जिम्मेदार ठहराया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखे पत्र में विकास जाखड़ ने कहा है कि युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे  खिलवाड़ से वे दुखी हैं और सीआरपीएफ में सहायक कमांडेट के पद से अपना इस्तीफा राष्ट्रपति के नाम अपने विभाग को भेज दिया है। 
विज्ञापन


विकास जाखड़ की पत्नी ने भी दी इस्तीफे की चेतावनी
वहीं, विकास जाखड़ की पत्नी सुमन पूनियां ने भी चेतावनी दी है कि उनके पति की मांगों पर सरकार विचार नहीं करेगी तो वे भी अपना इस्तीफा सौंप देगी। विकास जाखड़ की पत्नी सुमन पूनियां चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है. उन्होंने अपनी पांच सूत्री मांगों में रीट परीक्षा को निरस्त कर, उसे एक माह में फिर से करवाने, रीट परीक्षा की धांधलियों की सीबीआई से जांच कराने, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डीपी जरोली को हटाने, समयबद्ध और अबाधरूप परीक्षाएं करवाने के लिए एक कमेटी का सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जर्ज की अध्यक्षता में गठन करने, विधानसभा में नकल माफियाओं पर कड़े कानून लाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed