फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   crops Damage to rain and hail in Rajasthan MP Diya Kumari demands compensation from CM Gehlot

Rajasthan: बारिश-ओलावृष्टि से कई जिलों में फसलों को नुकसान, सांसद दीया ने सीएम से की मुआवजा दिलाने की मांग

Sun, 29 Jan 2023 09:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 29 Jan 2023 09:35 PM IST
सार

सांसद दीया कुमारी ने मुख्यमंत्री से किसानों को मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को तुरंत गिरदावरी करवाकर किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे का प्रोसेस शुरू करना  चाहिए।
 

विज्ञापन
crops Damage to rain and hail in Rajasthan MP Diya Kumari demands compensation from CM Gehlot
भाजपा सांसद दिया कुमारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए भारी नुकसान की क्षतिपूर्ति की मांग की है। सांसद ने कहा कि राजसमंद लोकसभा क्षेत्र और राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। यह समय किसानों के लिए अति संवेदनशील है।

विज्ञापन




तुरंत गिरदावरी करवाकर किसानों को हुए नुकसान की भरपाई कराएं
सांसद दीया कुमारी ने मुख्यमंत्री से किसानों को मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को तुरंत गिरदावरी करवाकर किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे का प्रोसेस शुरू करना  चाहिए।
विज्ञापन


राजस्थान में ओले और बारिश से कई जिलों में फसलें चौपट
राजस्थान में शनिवार रात से बदले मौसम ने कहर बरपा दिया है। उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ समेत प्रदेश के कई इलाकों में भारी मात्रा में ओले गिरने से किसानों की रबी की फसलें चौपट हो गई हैं। चित्तौड़गढ़ में ओले गिरने से सबसे ज्यादा नुकसान अफीम और गेहूं की फसलों को हुआ है। अफीम के डोडे टूट गए हैं। अब उनमें से अफीम का दूध नहीं निकलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की फसलें भी खेतों में गिर गई है। आबूरोड समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में शनिवार रात को 8 एमएम बारिश हुई और खेतों के साथ ही कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। अरंडी, सरसों की फसलों को नुकसान हुआ है। सिरोही, राजसमंद, उदयपुर में भी बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। उदयपुर के कई गांवों में फसलें ओलों की वजह से पूरी तरह तबाह हो गई हैं। सरसो, चना, गेंहू, जौ, मटर की फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed