{"_id":"64a7b460d4abfc01ed09e6d3","slug":"criminal-activities-increasing-in-cement-factory-area-in-sawai-madhopur-mobiles-snatched-on-the-way-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: सीमेंट फैक्ट्री इलाके में बढ़ रहीं आपराधिक गतिविधियां, राह चलते झपटे जा रहे मोबाइल, घर से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: सीमेंट फैक्ट्री इलाके में बढ़ रहीं आपराधिक गतिविधियां, राह चलते झपटे जा रहे मोबाइल, घर से चोरी
Fri, 07 Jul 2023 12:14 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:14 PM IST
सार
सवाई माधोपुर जिले के सीमेंट फैक्ट्री इलाके में आपराधिक गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने कोई सख्त एक्शन नहीं लिया, जिससे रहवासियों में काफी नाराजगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के सीमेंट फैक्ट्री इलाके में पिछले कुछ दिनों से आपराधिक गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय लोग परेशान हैं। सीमेंट फैक्ट्री इलाके में असामाजिक तत्वों द्वारा आए दिन पालतू जानवरों की चोरी की जा रही है। राह चलते लोगों से छीना झपटी और मोबाइल स्नैचिंग की वारदात भी की जा रही हैं।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी मुरारी सेन का कहना है कि अब तक उसके 2 बकरे और 1 बकरी चोरी हो चुके हैं। पिछले दिनों उसके दो बकरे रात में घर से चोरी हो गए। 5 जुलाई को एक आई-20 कार में सवार कुछ लोग उसके सामने ही बकरी को उठाकर ले गए। वहीं, गुलाब बाग के पास बदमाश उसकी बेटी का मोबाइल छीनकर ले गए।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी फालतू ने बताया कि अब तक उसकी 2 भैंस चोरी चुकी हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
इससे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश और आपराधिक घटनाओं को लेकर खौफ बढ़ता जा रहा है।