{"_id":"5c2e30a5bdec225712492d03","slug":"thieves-cut-the-sandalwood-tree-from-the-residence-of-the-judge-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा में जज के आवास से चंदन का पेड़ काटकर ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटा में जज के आवास से चंदन का पेड़ काटकर ले गए चोर
Thu, 03 Jan 2019 09:26 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 03 Jan 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के कोटा में एक जज के सरकारी बंगले से चोर चंदन का पेड़ काटकर ले गए। बताया जा रहा है कि पेड़ कम से कम तीन टन वजनी था और बाजार भाव भी करोड़ों का बताया जा रहा है। चोरों ने बंगले से ही बिजली कनेक्शन लेकर कटिंग मशीन चलाई।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी राजेश मील के दखल के बाद थाने में मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार वारदात के समय पारिवारिक न्यायालय के जज किशन गुर्जर घर से परिवार के साथ बाहर गए थे और आवास पर कोई नहीं था।
विज्ञापन
पुलिस को आस-पास पूछताछ में पता चला कि पेड़ गत 30 दिसंबर को काटा गया था और पेड़ काटकर लादने के लिए बड़ी गाड़ी भी साथ लाए थे। चोरों ने सरकारी बंगले के पीछे की तारबंदी काटी और वहां से चंदन की लकड़ियां ट्रक में भरीं। मंगलवार को जज अपने सरकारी आवास पर लौटे तो तब उन्हें इस बात का पता चला।
विज्ञापन