{"_id":"5ebcfbc48ebc3e9037300eb2","slug":"coronavirus-in-rajasthan-live-updates-hindi-news-covid19-two-month-old-child-dies-positive-cases-toll-rises","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavorus in Rajasthan: संक्रमण से दो माह के बच्चे की मौत, 66 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4394 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavorus in Rajasthan: संक्रमण से दो माह के बच्चे की मौत, 66 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4394 हुई
Thu, 14 May 2020 02:44 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 14 May 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से देशभर में सबसे ज्याद प्रभावित राज्यों में से एक राजस्थान में गुरुवार को कोरोना संक्रमण से एक बच्चे की मौत हो गई। इस बीच राज्य में इस वायरस से संक्रमण से 66 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से आगरा के दो माह के बच्चे को बुधवार को यहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसकी गुरुवार को मौत हो गई। उसे ह्रदय संबंधी बीमारी भी थी। इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 122 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 63 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। इस बीच राज्य में गुरुवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 66 नए मामले आए हैं जिनमें जयपुर में 13, उदयपुर में 20, नागौर में 16, जोधपुर में सात, सीकर में तीन व जालौर में दो नए मामले शामिल हैं। राज्य में अब तक संक्रमित मामलों की कुल संख्या 4,394 हो गई है।
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ- साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।