{"_id":"5e7cb1398ebc3e76d45272f9","slug":"coronavirus-in-rajasthan-government-hospital-in-bhilwara-doctors-singing-a-song-and-encouraging-themself","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: कोरोना के खतरे के बीच भीलवाड़ा में डॉक्टर्स गाना गा एक-दूसरे का बढ़ा रहे हौसला, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe: कोरोना के खतरे के बीच भीलवाड़ा में डॉक्टर्स गाना गा एक-दूसरे का बढ़ा रहे हौसला, देखें वीडियो
Thu, 26 Mar 2020 07:12 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 26 Mar 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
गाना गाकर एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते डॉक्टर्स
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में महाराष्ट्र और केरल के बाद राजस्थान में भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। राज्य का भीलवाड़ा जिला इस जानलेवा वायरस से सबसे ज्यादा ग्रसित है। लेकिन दहशत के इस माहौल के बीच यहां से एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आपके बीच कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हौसला और भी बुलंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने भीलवाड़ा अस्पताल का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कोरोना संक्रमितों का इलाज करने वाले डॉक्टर और अन्य स्टॉफ गाना गाकर एक-दूसरे का हौसला बढ़ा रहे है। ये सभी लोग 'हम हैं हिंदुस्तान.....' गाने को गाकर एक-दूसरे की हौसला अफजाई कर रहे है ताकि ये लोग मुसीबत की इस घड़ी में मरीजों का इलाज कर सकें।
विज्ञापन
सचिव ने ट्वीट किया, ' कोविड-19 के उपरिकेंद्र राजस्थान के भीलवाड़ा में सरकारी अस्पताल में- डॉ मुश्ताक, गौर और प्रजापत, चिकित्सा-सहायक मुकेश, साईं, ज्ञान, उर्वशी, सरफराज और जालम कोरोना वायरस को हराने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं। इनकी प्रशंसा करनी चाहिए, आप हमारे सच्चे नायक हो! यह नए भारत की भावना है।'
गौरतलब हो कि गुरुवार को राजस्थान के भीलवाड़ा में कोरोना से एक 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। बुजुर्ग की हाल ही में कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी और किडनी फेल होने की वजह से वह कोमा में था। वही राज्य में दो और लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए है। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।
यह राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मरीज की दूसरी मौत थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे सीधे कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौत बताने से इनकार कर दिया। इससे पहले, कोरोना के संक्रमण से ठीक होने वाले एक इतावली पर्यटक की राजधानी के एक निजी अस्पताल में दिल और फेफड़ों की परेशानी के चलते हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
इससे पहले बुधवार को कोरोना वायरस के छह नए मामले सामने आए थे जिसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या 38 पहुंच गई थी। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के भीलवाड़ा में चार मामले, जोधपुर और झुंझुनूं में एक-एक मामला पाया गया है जिससे अब तक राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 38 हो गई है।
उन्होंने बताया कि झुंझुनूं के 41 लोगों की ओर जोधपुर के 18 लोगों सहित 70 कोरोना वायरस संदिग्ध लोगों की जांच की रिपोर्ट लंबित है। सिंह ने बताया कि बुधवार को भीलवाडा के चार पॉजिटिव मरीजों में से दो लोग उस निजी अस्पताल के है जहां हाल ही में एक चिकित्सक पॉजिटिव पाया गया था जबकि जोधपुर में पाया गया एक पॉजिटिव मरीज का यात्रा इतिहास है।
बता दें कि पूरे राज्य में 22 मार्च से लॉकडाउन किया जा रहा है। साथ ही संक्रमितों का पता लगाने के लिए व्यापक जांच जारी है।