फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Coronavirus In Rajasthan: 73 year old corona positive man dies in Bhilwara

कोरोना संक्रमित 73 वर्षीय बुजुर्ग की भीलवाड़ा में मौत, अधिकारियों ने वायरस से मौत होने से नकारा

Thu, 26 Mar 2020 05:29 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, भीलवाड़ा
पीटीआई, भीलवाड़ा Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 26 Mar 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus In Rajasthan: 73 year old corona positive man dies in Bhilwara
Coronavirus in Chhattisgarh - फोटो : PTI

देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। महाराष्ट्र और केरल के बाद राजस्थान में भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, गुरुवार को राजस्थान के भीलवाड़ा में कोरोना से एक 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


बुजुर्ग की हाल ही में कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी और किडनी फेल होने की वजह से वह कोमा में था। वही राज्य में दो और लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए है। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। 
विज्ञापन


यह राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मरीज की दूसरी मौत थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे सीधे कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौत बताने से इनकार कर दिया। इससे पहले, कोरोना के संक्रमण से ठीक होने वाले एक इतावली पर्यटक की राजधानी के एक निजी अस्पताल में दिल और फेफड़ों की परेशानी के चलते हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बुजुर्ग की मौत पर बोलते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में एक मौत हुई है, लेकिन भीलवाड़ा में कोरोनो वायरस फैलने से पहले किडनी में खराबी और मधुमेह के कारण मरीज कोमा में था। इसलिए, यह कहना उचित नहीं होगा कि उसकी मौत कोविड-19 से हुई क्योंकि उसकी मृत्यु पहले से मौजूद बीमारियों के कारण हुई है।


क्रोनिक किडनी और मधुमेह पीड़ित 73 वर्षीय बुजुर्ग को भीलवाड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिस अस्पताल में बुजुर्ग को भर्ती कराया गया था वहां तीन डॉक्टरों और नौ नर्सिंग स्टाफ की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। 

उन्होंने कहा कि यह मौत उस दिन हुई है जब जयपुर और झुंझुनू में दो और व्यक्तियों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। दोनों का यात्रा इतिहास मध्य पूर्व से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। 

गौरतलब हो कि पूरे राज्य में 22 मार्च से लॉकडाउन किया जा रहा है। साथ ही संक्रमितों का पता लगाने के लिए व्यापक जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed