फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Copy of FIR will be available sitting at home through SMS in Rajasthan

Rajasthan: पुलिस का नया नवाचार, अब एसएमएस के जरिए घर बैठे मिलेगी एफआईआर की प्रति

Wed, 06 Apr 2022 05:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 06 Apr 2022 05:18 PM IST
सार

प्रदेश में एसएमएस के माध्यम से एफआईआर दर्ज करने की सुविधा लोगों को पहले ही दी जा रही थी। अब इस सुविधा का राजस्थान पुलिस ने विस्तार कर दिया है।

विज्ञापन
Copy of FIR will be available sitting at home through SMS in Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान पुलिस ने परिवादियों की सुविधा के लिए एक नवाचार शुरू किया है। इसके तहत पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज कराने वाले परिवादियों को एसएमएस के जरिए घर बैठे ही एफआईआर की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। 

विज्ञापन


महानिरीक्षक पुलिस एससीआरबी शरत कविराज ने बताया कि एसएमएस के माध्यम से एफआईआर दर्ज करने की सुविधा लोगों को पहले ही दी जा रही थी। अब इस सुविधा का विस्तार करते हुए एक लिंक और जोड़ा गया है। इस लिंक के जरिए परिवादी ई-हस्थाक्षर कर एफआईआर की प्रति प्राप्त कर सकेंगे। एफआईआर पर ई-हस्थाक्षर करना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि इस सुविधा से सबसे ज्यादा फायदा प्रदेश की महिलाओं, युवतियों और बुजुर्गों को होगा। कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि महिलाएं और बुजुर्ग थाने जाने के चक्कर में एफआईआर दर्ज नहीं कराते हैं। इन सुविधाओं से ऐसे लोगों को काफी लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed