फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Contemplation camp of Rajasthan Congress leaders in Salasar Churu district heads will be appointed soon

Rajasthan: सालासर में कांग्रेस नेताओं का चिंतन शिविर, संगठन में नियुक्तियां जल्द, पायलट मुद्दे पर भी होगी बैठक

Wed, 28 Jun 2023 08:00 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 28 Jun 2023 08:00 AM IST
सार

दिल्ली में 1 जुलाई को सचिन पायलट और संगठनात्मक मुद्दों पर होने वाली बैठक अब नहीं होगी। चूरू के सालासर में 1 और 2 जुलाई को कांग्रेस के चिंतन शिविर के कारण इस बैठक को टाल दिया गया है। चिंतन शिविर में कांग्रेस के टिकट पर 2018 में चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशी शामिल होंगे। इसमें चुनाव हारने वाले प्रत्याशी और जीतने वाले विधायक मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Contemplation camp of Rajasthan Congress leaders in Salasar Churu district heads will be appointed soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के दिल्ली आवास पर राजस्थान कांग्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के अलावा तीनों सह प्रभारी अमृता धवन, वीरेंद्र राठौड़ और काजी निजामुद्दीन शामिल हुए। बैठक में 1 और 2 जुलाई को सालासर में विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी सम्मेलन कम चिंतन शिविर की रूपरेखा बनाने के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए संगठनात्मक बदलावों और पदाधिकारियों की नियुक्तियों पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


सालासर सम्मेलन के चलते प्रभारी रंधावा ने वेणुगोपाल के सामने अपनी बात रखी। जिसके बाद 1 जुलाई की उस प्रस्तावित बैठक को स्थगित कर दिया गया, जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के साथ चर्चा होनी थी। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में चर्चा कर पायलट को कोई पद दिया जा सकता था।    
विज्ञापन


ब्लॉक, मंडल और बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन करेगी कांग्रेस
दिल्ली में करीब 2 घंटे तक चली बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि हमनें संगठन को लेकर विस्तार से चर्चा की और रिपोर्ट सबमिट करा दी है। विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने  कहा कि संगठन के खाली पदों पर होने वाली नियुक्तियों की लिस्ट संगठन महासचिव को दे दी है। 1 और 2 जुलाई को सालासर में विधायकों और सभी 200 सीटों के कांग्रेस प्रत्याशियों का सम्मेलन कम चिंतन शिविर किया जाएगा। इसके बाद ब्लॉक अध्यक्षों,  मंडल अध्यक्षों और सबसे आखिर में 51 हजार से ज्यादा बूथ अध्यक्षों के साथ सम्मेलन करेंगे। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए एक्सरसाइज शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों पीसीसी के नवनियुक्त 85 सचिवों की लिस्ट स्थगित करने के मुद्दे पर रंधवा ने कहा कि जल्द ही लिस्ट आएगी। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति भी जल्द होगी। विधानसभा चुनाव तक एआईसीसी और पीसीसी में लगातार बैठकें होंगी। बैठक में हमनें संगठन में खाली पड़ी जगहों पर नियुक्तियों को लेकर चर्चा की है।  


2 जुलाई के बाद राहुल गांधी राजस्थान नेताओं की बैठक लेंगे
राहुल गांधी राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों और सचिन पायलट-सीएम गहलोत विवाद के मामले में अब 2 जुलाई के बाद ही बैठक लेंगे। राहुल गांधी चुनावी राज्यों के नेताओं के साथ लगातार बैठकें और बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, ये बैठक कब होगी ये अभी तय नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed