फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress Party releases fourth list of 3 candidates for Rajasthan Assembly Elections

राजस्थान चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, 3 नामों का किया एलान

Sun, 18 Nov 2018 09:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Sun, 18 Nov 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
Congress Party releases fourth list of 3 candidates for Rajasthan Assembly Elections
Ashok Gehlot
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को अपनी एक और सूची जारी कर दी है। यह कांग्रेस की चौथी सूची है। इस सूची में पार्टी ने तीन नामों की घोषणा की है। बता दें की इससे पहले रविवार को ही पार्टी ने 18 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। इसमें कांग्रेस के सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के भी नाम शामिल हैं। 18 सीटों में से लोकतांत्रिक जनता दल और राष्ट्रीय लोक दल दो-दो सीटों पर और एनसीपी एक सीट पर चुनाव लड़ेगी की। 
विज्ञापन




कांग्रेस की पहली सूची में 152 नाम 

बता दें कि कांग्रेस ने लंबी माथापच्ची के बाद शुक्रवार को 152 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल थे। पार्टी महासचिव अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, वरिष्ठ नेता सीपी जोशी और गिरिजा व्यास जैसे नेताओं के चुनावी समर में उतारा गया है। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा और राज्य पार्टी अध्यक्ष सचिन पायलट टोंक विधानसभा से मैदान में हैं। कांग्रेस ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष गिरिजा व्यास को उदयपुर से, वहीं वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को नाथद्वारा से चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर लाल डूडी नोखा सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुये सांसद हरीश मीणा को देवली उनियारा से मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed