फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress MLA Amin Qadri give Rs 5 lakh for the renovation of Shiv Temple in Jaipur

Jaipur: शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए कांग्रेस विधायक अमीन देंगे 5 लाख, आंधी-तूफान में हुआ था क्षतिग्रस्त

Thu, 01 Jun 2023 07:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 01 Jun 2023 07:57 PM IST
सार

आंधी तूफान में क्षतिग्रस्त हुए जयपुर के जंगजीत महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक अमीन कादरी ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Congress MLA Amin Qadri give Rs 5 lakh for the renovation of Shiv Temple in Jaipur
मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक देंगे पांच लाख रुपये। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के जंगजीत महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए क्षेत्रीय विधायक अमीन कादरी ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। विधायक ये रुपये निजी रूप से देंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, जयपुर में बीते दिनों आए आंधी-तूफान के कारण किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 59 में स्थित जंगजीत महादेव मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया था। लेकिन, शिवलिंग में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था। कंक्रीट और मलबे की दीवार की ढाल बनने से शिवलिंग क्षतिग्रस्त होने से बच गया था। जिसे लोगों ने चमत्कार माना था। 
विज्ञापन


इसे लेकर किशनपुर से कांग्रेस विधायक अमीन कादरी ने स्थानीय लोगों के साथ मंदिर का दौरा किया। जिसके बाद विधायक ने निजी खर्च से मंदिर के विकास के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान पीसीसी सचिव सूरज बागड़ा, पार्षद अरविंद मेठी, मंडल अध्यक्ष जुगल गुर्जर, प्रमोद पारीक, महेश तम्बोली सहित अन्य कार्यकर्ता और लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed