फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress burnt PM Modi effigy in Jaipur Minister Khachariawas termed the 9 years of the Center as misgovernanc

Jaipur: कांग्रेस ने फूंका PM मोदी का पुतला, मंत्री खाचरियावास ने केंद्र के 9 साल को कुशासन और जन विरोधी बताया

Sun, 28 May 2023 07:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 28 May 2023 07:21 PM IST
सार

केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जयपुर के वार्डों में प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में मंत्री खाचरियावास भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को जन विरोधी करार दिया।

विज्ञापन
Congress burnt PM Modi effigy in Jaipur Minister Khachariawas termed the 9 years of the Center as misgovernanc
कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार का विरोध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के 250 वार्ड में केंद्र की मोदी सरकार और भापजा के खिलाफ कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने सुभाष नगर कॉलोनी पहुंचकर प्रदर्शन भाग लिया और विरोध करते हुए पीएम का  पुतला जलाया।  

विज्ञापन


शास्त्री नगर स्थित दूध मंडी चौराहे पर प्रदर्शन कर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि हमारे आह्वान पर जयपुर शहर के 250 वार्डों में केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्षों के कुशासन और जन विरोधी नीतियों के विरोध में पुतला दहन और धरना प्रदर्शन किया गया। ये प्रदर्शन महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी और नोटबंदी के खिलाफ था। जिसे जनता का भी समर्थन मिला।  
विज्ञापन


मंत्री खाचरियावास ने कहा कि जब  केंद्र की मोदी सरकार आई थी तो लोगों को नोटबंदी कर लाइनों में खड़ा कर दिया। तब कहा गया कि काला धन खत्म करना है। भ्रष्टाचार खत्म करना है और महंगाई खत्म करनी है। अब फिर से 2000 रुपए के नोट बंद कर दिए। अब फिर कहा जा रहा है महंगाई और भ्रष्टाचार खत्म करना है। मोदी सरकार के चलाए हुए 2000 रुपए के नोट से भी भ्रष्टाचार हुआ है। तो पहले 500 और 1000 के नॉट बंद क्यों किए थे और कितना काला धन बाहर आया ? कितने कालेधन वालों  को जेल में बंद किया ? उसका भी केंद्र सरकार जवाब दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री खाचरियावास ने कहा बीजेपी के ठेकेदार कह रहे हैं 'हरे' को फाड़ कर फेंक दो। लेकिन भारत के तिरंगे में भी हरा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में भी हरा ही हरा काम में लिया है। कुछ करवाना है तो उनसे कहो।




विरोध प्रदर्शन में यह नेता रहे
सुभाष नगर दूध मंडी चौराहा वार्ड नंबर 35 में बड़ा प्रदर्शन हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, पार्षद- मनोज मुदगल, विजेंद्र तिवाड़ी, उमेश शर्मा, अजहरुद्दीन, पीसीसी सचिव- आलोक पारीक, ब्लॉक अध्यक्ष- राजकुमार शर्मा, वार्ड अध्यक्ष- दीपक गुप्ता भीमराज प्रजापति, कौशलेंद्र अत्री,अकरम कुरैशी, सुधीर पारीक, लियाकत खान, अविनाश कौशिक सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हवा महल में मंत्री डॉ महेश जोशी, आदर्श नगर में विधायक रफीक खान, किशनपोल में विधायक अमीन कागजी, विद्याधर नगर में कांग्रेस नेता सीताराम अग्रवाल, बगरू में विधायक गंगा देवी, मालवीय नगर में कांग्रेस नेत्री अर्चना शर्मा, सांगानेर में कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के प्रदर्शन में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed