{"_id":"67e2dd9089a96423880a77b2","slug":"cm-bhajanlal-sharma-gave-this-statement-in-barmer-regarding-the-celebration-of-rajasthan-day-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'अब अंग्रेजी नहीं बल्कि भारतीय पंचांग की तिथि के हिसाब से मनाएंगे राजस्थान दिवस': सीएम भजनलाल शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'अब अंग्रेजी नहीं बल्कि भारतीय पंचांग की तिथि के हिसाब से मनाएंगे राजस्थान दिवस': सीएम भजनलाल शर्मा
Tue, 25 Mar 2025 10:15 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 25 Mar 2025 10:15 PM IST
सार
Rajasthan: मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में प्रदेश की विभिन्न जिलों से सीधा एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान दिवस अब अंग्रेजी तारीख के स्थान पर भारतीय पंचांग की तिथि के हिसाब से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा के साथ डिप्टी सीएम दीया कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को बाड़मेर में राजस्थान दिवस उत्सव का आगाज किया। यह पहली बार है जब राज्य स्तरीय कार्यक्रम को किसी अन्य जिले के बजाय बाड़मेर से शुरू किया गया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत 30 हजार लाभार्थियों के खातों में डीबीटी से राशि हस्तान्तरित की। महिला समूहों को लगभग 100 करोड़ रुपये की सी.आई.एफ. राशि को हस्तान्तरित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के जरिए लाभार्थियों को सौगते दिए गए।
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में प्रदेश की विभिन्न जिलों से सीधा एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान दिवस अब अंग्रेजी तारीख के स्थान पर भारतीय पंचांग की तिथि के हिसाब से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
पढ़ें: राणा सांगा पर की गई टिप्पणी पर सपा सांसद पर बरसे सीएम भजनलाल शर्मा, कहा- ऐसे लोग माफी के लायक नहीं
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत, राज्यमंत्री केके विश्नोई, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, चोहटन विधायक आदुराम मेघवाल, बाड़मेर विधायक डॉ प्रियंका चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी, पूर्व विधायक मानवेंद्रसिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग शासन सचिव महेन्द्र सोनी, संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह, प्रभारी सचिव सुबीर कुमार, जिला कलेक्टर टीना डाबी, आईजी विकास कुमार, एसपी नरेंद्रसिंह मीणा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन