फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot son Vaibhav Gehlot accused of cheating of six crores fir in Nashik

Rajasthan:ई-टॉयलेट के टेंडर में धोखाधड़ी के मामले में सीएम के बेटे समेत 15 पर केस, वैभव बोले- यह मेरे खिलाफ साजिश

Sat, 19 Mar 2022 06:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 19 Mar 2022 06:34 PM IST
सार

ई-टॉयलेट बनाने का टेंडर दिलाने के नाम पर छह करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप में महाराष्ट्र के नाशिक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत सहित 15 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर भाजपा सीएम पर हमलावर हो गई है।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot son Vaibhav Gehlot accused of cheating of six crores fir in Nashik
वैभव गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे  वैभव गहलोत सहित 15 लोगों पर छह करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। राजस्थान में ई-टॉयलेट बनाने का टेंडर दिलाने के नाम पर यह धोखाधड़ी की गई है। इस मामले में महाराष्ट्र की नाशिक पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष पूनियां ने ट्वीट कर सीएम पर हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत से स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के नाशिक में अदालत के आदेश पर वैभव गहलोत सहित 15 अन्य लोगों पर राजस्थान में ई-टॉयलेट बनाने का टेंडर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज हुआ है। मामले में छह करोड़ के भ्रष्टाचार की बात सामने आई है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार नाशिक पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि जिस वैभव गहलोत के खिलाफ केस दर्ज हुआ है वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे ही हैं या फिर कोई और है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

वैभव गहलोत समेत 15 लोगों के नाम शामिल
प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस कथित भ्रष्टाचार के इस मामले में नाशिक के गंगापुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है। इस रिपोर्ट में वैभव गहलोत सहित 15 लोगों के नाम शामिल हैं। अन्य लोग जोधपुर और अहमदाबाद के बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कसा तंज 
धोखाधड़ी के मामले में वैभव गहलोत का नाम सामने आने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने ट्वीट कर निशाना साधा है। पूनियां ने अपने ट्वीट में सीएम गहलोत को घेरते हुए लिखा है कि, 'मुख्यमंत्री जी के सुपुत्र का नाम इन मराठी खबरों में सुनाई दे रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, राजस्थान की जनता सिर्फ सच्चाई जानना चाह रही है'।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed