{"_id":"641dbb6e521eb3da540766f5","slug":"cm-ashok-gehlot-saluted-the-inverted-tiranga-in-tonk-niwai-banasthali-vidyapeeth-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीएम गहलोत ने टोंक के निवाई में उल्टे तिरंगे को दी सलामी, जानें कैसे हुई इतनी बड़ी चूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीएम गहलोत ने टोंक के निवाई में उल्टे तिरंगे को दी सलामी, जानें कैसे हुई इतनी बड़ी चूक
Fri, 24 Mar 2023 08:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 24 Mar 2023 08:32 PM IST
सार
टोंक के निवाई की वनस्थली विद्यापीठ के वार्षिक उत्सव में सीएम अशोक गहलोत शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उल्टे झंडे को सलामी दे दी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
टोंक में हुआ तिरंगे का अपमान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के टोंक जिले के निवाई में सीएम अशोक गहलोत ने उल्टे तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण कर दिया। इसके सलामी भी दी गई, जब इस चूक का अहसास आयोजकों को हुआ तो उन्होंने तिरंगे को सीधा पहराया।
विज्ञापन
दरअसल, निवाई की वनस्थली विद्यापीठ का शुक्रवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम था। इसमें सीएम अशोक गहलोत ने भी शिरकत की थी। लेकिन, वनस्थली विद्यापीठ में आयोजकों से एक बड़ी चूक हो गई। परेड ग्राउंड पर लगाए ध्वजारोहण के लिए लगाए गए तिरंगे को उन्होंने उल्टा लगा दिया।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने भी उल्टे झंडे का ध्वजारोहण किया और फिर सलामी भी दे दी। इसके बाद सीएम गहलोत ने परेड का निरीक्षण किया तो इस गलती का अहसास हुआ। जिसके बाद आयोजकों ने तिरंगे को उतारकर सही तरीके से फहराया।
विज्ञापन