फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot participated in Panchkalyanak Pran Pratishtha Mahotsav of Jinalaya in Dungarpur

Dungarpur: शांतिनाथ जिनालय के पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए CM गहलोत, कहा-अहिंसा सर्वोपरि

Tue, 23 May 2023 06:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 23 May 2023 06:54 PM IST
सार

शांतिनाथ जिनालय के पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सीएम गहलोत ने कहा कि कोई विकल्प नहीं है। सत्य ही ईश्वर और सेवा ही परमोधर्म है।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot participated in Panchkalyanak Pran Pratishtha Mahotsav of Jinalaya in Dungarpur
पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डूंगरपुर में कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी जैन मुनियों के बताए सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग का अनुसरण किया और भारत को आजादी दिलाने में कामयाब हुए। हमें स्वयं और आने वाली पीढ़ी को भी यही संदेश आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्य का कोई विकल्प नहीं है। सत्य ही ईश्वर और सेवा ही परमोधर्म है। 

विज्ञापन


गहलोत मंगलवार को डूंगरपुर जिले के पीठ (सीमलवाड़ा) में जैन समाज के नवीन शांतिनाथ जिनालय के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए। मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली के लिए प्रार्थना की। नवनिर्मित मंदिर का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं के लिए सराहना की। उन्होंने जैन मुनि आज्ञासागर महाराज का आशीर्वाद लिया। साथ ही आचार्य कनक नंदी द्वारा लिखित जैन धर्मशास्त्र का विमोचन भी किया।
विज्ञापन


जैन धर्मालम्बियों को संबोधित किया
मुख्यमंत्री ने महोत्सव में जैन धर्मालम्बियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वयं ने भी प्रारंभिक शिक्षा जैन स्कूल में ली। वहां शांति, अहिंसा का पाठ पढ़ा, उन्हें जीवन में अपनाते हुए आगे बढ़ा। गहलोत ने कहा कि इन्हीं सिद्धांतों से ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने महात्मा गांधी जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया।   गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तीर्थ स्थलों में सम्मेद शिखर को जोड़ा गया है। सरकार प्रतिबद्धता से तीर्थ स्थलों के विकास और विस्तार में कोई कमी नहीं रख रही है। महोत्सव में पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री व विधायक श्री गोविंद सिंह डोटासरा, जिला कलक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री, पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया, श्री सकल दिगंबर जैन समाज पीठ के अध्यक्ष राजमल कोठारी,  गोवर्धन लाल, भंवर लाल कोठारी, मुकेश कोठारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और जैन धर्मावलम्बी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed