{"_id":"64ae1af920f4d7c62703c6a8","slug":"cm-ashok-gehlot-osd-lokesh-sharma-says-pm-modi-gained-power-by-misusing-social-media-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: CM गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा बोले- पीएम मोदी ने सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके सत्ता हासिल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: CM गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा बोले- पीएम मोदी ने सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके सत्ता हासिल की
Wed, 12 Jul 2023 08:46 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 12 Jul 2023 08:46 AM IST
सार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने कहा कि झूठ की फैक्ट्री चलाने वाले नेता एक्सपोज हो रहे हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके सत्ता हासिल करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
ओएसडी लोकेश शर्मा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने दौसा जिले के अंबेडकर भवन में युवा संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान शर्मा ने युवाओं से सोशल मीडिया पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का दुरुपयोग कर सत्ता हासिल की है। लेकिन, अब हमें इन तानाशाही शक्तियों को करारा जवाब देने में जुट जाना है। आज से ही प्रण लेना है कि गांव-ढाणी तक सरकार की योजनाएं पहुंचाकर सरकार को रिपीट कराएंगे।
विज्ञापन
ओएसडी लोकेश शर्मा ने कहा-सीएम अशोक गहलोत की भी यही मंशा है कि प्रदेश के अंतिम छोर तक सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद पात्र लोगों तक पहुंचे। उन्होंने काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा कि भाजपा नेता जो झूठ फैला रहे हैं, उसका जवाब देने और जनता को सच्चाई बताने की जिम्मेदारी यूथ की है। इसके लिए जरूरी है कि हमें सही तथ्यों की जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
ओएसडी शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया जैसे भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी और सीएम अशोक गहलोत की छवि को खराब करने का खूब प्रयास किया। लेकिन, आप सबके सहयोग से उनको हर बार मुंह की खानी पड़ी। इसलिए आप सब इस बात का संकल्प लें कि आप इस प्रदेश में तो कम से कम उनके झूठ को नहीं चलने देंगे। आपके ऐसे ही प्रयासों का नतीजा है कि झूठ की फैक्ट्री चलाने वाले नेता अब एक्सपोज़ हो रहे हैं।
युवा संवाद में शामिल हुए युवाओं से लोकेश शर्मा ने आह्वान किया कि स्थानीय, प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर पर कोई भी नेता या व्यक्ति अगर राज्य सरकार को लेकर भ्रामक जानकारियां फैलाए, तो उसे तुरंत सच से जवाब दें।