फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot advisor Lodha attacked EX Chief Minister Vasundhara Raje Rajasthan News

Rajasthan: सीएम गहलोत के सलाहकार लोढ़ा ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर बोला हमला, बहस की दी चुनौती

Fri, 03 Feb 2023 09:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 03 Feb 2023 09:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और सिरोही विधानसभा क्षेत्र से विधायक संयम लोढ़ा ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर हमला बोला। लोढ़ा ने राजे को गहलोत सरकार के चार साल और उनके कार्यकाल में पांच साल में हुए विकास कार्यों पर बहस करने की चुनौती दी है।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot advisor Lodha attacked EX Chief Minister Vasundhara Raje Rajasthan News
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा और विधायक संयम लोढ़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरअसल, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने शुक्रवार अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो संदेश जारी किया। वीडियो में दिख रहे होर्डिंग से ये  वीडियो हैदराबाद का लग रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि हम जनता की आशाओं के अनुसार काम करते हैं और कांग्रेस सिर्फ उनके फीते काटने का काम करती है। 

विज्ञापन


इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सीएम गहलोत के सलाहकार और सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने लिखा कि ‘आपने सिर्फ जाति क्षेत्र पर आधारित पोशाकें पहनकर राजस्थान की भोली जनता को भ्रमित करने का काम किया है। आपका व्यक्तव्य वास्तविकता से परे है।
विज्ञापन

आपकी 2013 से 2018 की सरकार और मौजूदा गहलोत सरकार के 2018 से 2023 के काम काज पर बहस की खुली चुनौती देता हूं। समय और स्थान आप तय करके बताना! 

बतादें कि वसुंधरा राजे के 2003-08 तक के कार्यकाल में संयम लोढ़ा सिरोही से विधायक थे। उस दौरान भी कई मुद्दों पर वो वसुंधरा राजे सरकार को घेरते रहते थे। उस दौरान उन्हें कई बार विधानसभा से निष्कासित भी किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed