फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Cleric arrested for making provocative speeches and threats in collectorate sent to 14-day judicial custody by court 

Rajasthan: कलेक्ट्रेट में भड़काऊ भाषण और धमकी देने वाला मौलवी गिरफ्तार, अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा 

Fri, 01 Jul 2022 09:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 01 Jul 2022 09:05 PM IST
सार

तीन जून को बूंदी में भड़काऊ भाषण देने वाले मौलवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। आरोपी के साथ उसका एक सहयोगी भी पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Cleric arrested for making provocative speeches and threats in collectorate sent to 14-day judicial custody by court 
मौलवी नदीम अख्तर सफाकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की बूंदी पुलिस ने धमकी और भड़काऊ भाषण देने वाले मौलवी नदीम अख्तर सफाकी को गिरफ्तार कर लिया है। मौलवी के साथ उसका साथी मुफ्ती मोहम्मद आलम गौरी भी पकड़ा गया है। तीन जून को जुमे की नमाज के बाद मौलवी नदीम ने कलेक्ट्रेट में पुलिस के सामने भड़काऊ भाषण और धमकी दी थी। उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के बाद उसे गिरफ्तार करने की मांग की जा रही थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मौलवी नदीम की गिरफ्तारी की जानकारी उसके समर्थकों को लगी तो वह कोतवाली के बाहर जुटना शुरू हो गए। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही पुलिस सुरक्षा के बीच दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  
विज्ञापन


आरोपी ने दिया था यह भड़काऊ बयान
नूपुर शर्मा की कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में 3 जून को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग कलेक्टर को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इस दौरान मुफ्ती नदीम ने कहा था, 'मेरे नबी की शान में एक शब्द भी बोला तो जुबान काट ली जाएगी, उंगली उठाई तो उंगली काट लेंगे। मेरे आका की शान में गुस्ताखी करने वाले सरकार एक्शन ले, अगर एक्शन नही लेंगे तो रिएक्शन होगा'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed