फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Churu News: Minor raped and forced to have abortion

Churu News: घर में अकेला पाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, बाद में कराया गर्भपात, पड़ोसी युवक पर मामला दर्ज

Sun, 29 Sep 2024 06:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 29 Sep 2024 06:21 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि एक दिन दोपहर में अकेला देख पड़ोस का युवक घर आया और उसको डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद भी उसने कई बार दुष्कर्म किया और अब उन्होंने मेरा गर्भपात करवाया है। 

विज्ञापन
Churu News: Minor raped and forced to have abortion
नाबालिकग से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुरू जिले के तारानगर तहसील के साहवा थानांतर्गत एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म कर धोखे से गर्भपात करवाने का मामला साहवा थाने में दर्ज हुआ है। पीड़िता ने परिजनों संग पहुंच आरोपी पड़ोसी पर केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित नाबालिग की मां और पिता पीड़िता के साथ थाने आये और लिखित में रिपोर्ट दर्ज कारवाई है। शिकायत में कहा गया कि मेरी 14 वर्षीय नबालिग बेटी गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती है। चार महीने पहले उसके पेट मे दर्द होने लगा तो उसे दर्द की दवाई दी। दूसरे दिन हमारे पड़ोसी विनोद कुमार का परिवार भी चेकअप की बात कहकर अस्पताल ले गया। हम भी साथ में गए। इसके बाद पड़ोसी तीन दिन तक मेरी बेटी को अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन


दर्ज़ रिपोर्ट में बताया गया है कि उस के बाद पीड़िता उदास और गुमसुम रहने लगी। बच्ची को समझाबुझाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि एक दिन दोपहर में अकेला देख पड़ोस का युवक घर आया और उसको डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद भी उसने कई बार दुष्कर्म किया और अब उन्होंने मेरा गर्भपात करवाया है। किसी को बताने पर धमकी दी है। फिलहाल साहवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed