{"_id":"64c7ee68ac93d3397409d185","slug":"churu-news-guruji-beat-the-girl-student-so-much-that-she-fainted-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu News: नकल की बात को लेकर गुरुजी ने छात्रा को इतना पीटा की बेहोश हो गई, इलाज जारी,जानें टीचर ने क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu News: नकल की बात को लेकर गुरुजी ने छात्रा को इतना पीटा की बेहोश हो गई, इलाज जारी,जानें टीचर ने क्या कहा
Mon, 31 Jul 2023 10:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 31 Jul 2023 10:55 PM IST
सार
Churu News: राजस्थान के चूरू जिले में स्थित तारानगर एरिया में एक छात्रा से मारपीट की गई है। मारपीट के बाद छात्रा बेहोश हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, मारपीट की बात से शिक्षक ने साफतौर पर इनकार किया है।
विज्ञापन
छात्रा का इलाज जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू में तारानगर तहसील के देवगढ़ गांव की राजकीय स्कूल में नकल की बात को लेकर एक छात्रा (12) से शिक्षक ने की मारपीट की। मारपीट के बाद छात्रा बेहोश हो गई, जिसे तारानगर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
छात्रा की मां उर्मिला ने बताया, उसकी बेटी एकता देवगढ़ गांव की राजकीय स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती है। सोमवार सुबह स्कूल गई थी, कक्षा में उसका टेस्ट लिया गया। अध्यापिका ने कापी चेक की। नकल करने की बात को लेकर अध्यापिका ऊर्मिला ने छात्रा की शिकायत शिक्षक गोरा सिंह से की, जिस पर शिक्षक ने छात्रा के बाल पकड़कर बेरहमी से मारपीट की, जिससे एकता बेहोश को गई। उसके बाद उसे बेहोशी की हालत में बांय के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जिसकी हालत में सुधार नहीं होने पर एकता को तारानगर के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, स्कूल में छात्रा से मारपीट के बाद सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शिक्षक गोरा सिंह ने बताया कि सोमवार को छात्रा एकता स्कूल में होमवर्क नहीं करके लाई थी, जिस पर अध्यापिका से बहस करने पर उसे बुलाया गया। उसने छात्रा को समझाया तो छात्रा एकता उनके साथ भी बहस करने लगी, जिसके बाद छात्रा की माता को सूचना देकर बुलाया गया और छात्रा को उसकी मां के साथ घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
मारपीट की बात बिल्कुल गलत और निराधार है। छात्रा से किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई है। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए है, जिसमें पूरी घटना कैद हुई है। छात्रा को घर भेजने के बाद कैंपर में 10-15 लोग आए और मारपीट करने पर उतारु हो गए, जिस पर साहवा थाने की पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद घटनाक्रम को मारपीट से जोड़कर छात्रा को बांय के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
साहवा थाने के एसएचओ रामकरण सिद्धु ने बताया कि देवगढ़ से सूचना मिली कि छात्रा के परिजनों व शिक्षकों के साथ आपसी कहासुनी की घटना हुई है। स्कूल में 10-15 लोगों की भीड़ मौजूद थी। जिन्हें समझाइश कर शांत किया गया। उनके पास किसी प्रकार की कोई रिपोर्ट नहीं आई है।