{"_id":"6922e774fa4d712d4301e195","slug":"churu-news-chaos-before-wedding-allegations-of-attack-on-groom-s-side-wedding-procession-returns-empty-handed-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu News: तारानगर में शादी से पहले बवाल, दूल्हा पक्ष पर हमले के आरोप; बारात लौटी खाली हाथ, नहीं हो रही FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu News: तारानगर में शादी से पहले बवाल, दूल्हा पक्ष पर हमले के आरोप; बारात लौटी खाली हाथ, नहीं हो रही FIR
Sun, 23 Nov 2025 04:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 23 Nov 2025 04:22 PM IST
सार
Churu News: तारानगर के जवानीपुरा गांव में शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद हुआ। माफी मांगने पहुंचे दूल्हा पक्ष पर हमले के आरोप लगे, जिससे बारात लौट गई। परिजन पुलिस पर FIR दर्ज न करने का आरोप लगा रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस पर दूल्हा पक्ष की एफआईआर न लिखने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चुरू जिले के तारानगर तहसील के गांव जवानीपुरा में शुक्रवार रात शादी समारोह से पहले ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया। राजगढ़ निवासी दूल्हा आकाश सांसी की बारात निकलने से कुछ ही देर पहले दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच फोन पर तीखी बहस हुई, जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने बारात आने से ही मना कर दिया। इससे पहले ही माहौल तनावपूर्ण हो चुका था।
विज्ञापन
माफी मांगने पहुंचे दूल्हा पक्ष पर हमला, गहने और गाड़ी तोड़ने का आरोप
स्थिति को संभालने और रिश्ते को बचाने के लिए दूल्हा आकाश अपनी मां, दो बुआओं और परिजनों के साथ दुल्हन काजल के गांव माफी मांगने पहुंचा। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि गांव में पहुंचते ही करीब 50 लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आकाश ने बताया कि उनकी मां के सोने के गहने तोड़ दिए गए, गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और मारपीट इतनी बढ़ गई कि सभी को जान बचाकर लौटना पड़ा। दूल्हा पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि हमले के दौरान दुष्कर्म प्रयास तक की नौबत आ गई, जिसे लेकर परिवार बेहद सदमे में है।
विज्ञापन
बैरंग लौटी बारात, दूल्हा पक्ष का पुलिस पर यह आरोप
हमले के बाद दूल्हा और उसके परिजन तारानगर थाने पहुंचे, लेकिन उनका कहना है कि पुलिस न तो FIR दर्ज कर रही है और न ही घायलों का मेडिकल करवा रही है। आकाश ने आरोप लगाया कि हम बहुत मजबूर हो चुके हैं। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। हम पर इतना दबाव है कि मैं और मेरी मां जान देने की स्थिति में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jodhpur: ‘डोटासरा जैसे लोग धर्मांतरण में लिप्त लोगों को बचा रहे, नए कानून में किसी को...’, बोले कानून मंत्री
पुलिस ने कही मामले की जानकारी जुटाने की बात
दूल्हा पक्ष के आरोपों को लेकर जब थाना डीएसपी रोहित सांखला से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और वे इसकी जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। घटना ने गांव और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल खड़ा कर दिया है। दूल्हा पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन