फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Churu Crime News, Churu Girl Gang Raped Tied With Rope and Thrown From 2nd floor stuck on electric poll

राजस्थान में हैवानियत की हदें पार: अब 25 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, रस्सी से बांधकर दूसरी मंजिल पर फेंका, बिजली के पोल से लटकी

Sun, 13 Feb 2022 10:44 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 13 Feb 2022 10:44 AM IST
सार

राजस्थान के चूरू में असम की 25 साल की एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे दूसरी मंजिल से बाहर फेंक दिया गया। लड़की की जान तो बच गई लेकिन वह काफी डर गई है।

विज्ञापन
Churu Crime News, Churu Girl Gang Raped Tied With Rope and Thrown From 2nd floor stuck on electric poll
राजस्थान पुलिस(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजस्थान के चूरू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक असम की रहने वाली 25 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म कर उसे दूसरी मंजिल से फेंक दिया गया। गनीमत रही कि वह बिजली के पोल से लटक गई और जान बच गई। जानकारी के मुताबिक इस घटना को चूरू जिला मुख्यालय के धर्मस्तूप पुलिस चौकी से कुछ ही कदमों की दूरी पर चार व्यक्तियों ने अंजाम दिया। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में चूरू के इंद्रपुरा निवासी विक्रम सिंह, भवानी सिंह, देवेंद्र सिंह और चैनपुरा के बुल्ला उर्फ सुनील के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


विस्तार से जानिए क्या है मामला
पीड़िता के मुताबिक चार लोग शराब के नशे में आए और फिर उसके साथ दरिंदगी शुरू कर दी। कुछ देर बाद जब सभी को लगा कि कहीं लड़की मुंह न खोल दे तब उसे रस्सी से बांधकर दूसरी मंजिल की खिड़की से बाहर फेंक दिया। गनीमत रही कि रस्सी बिजली के पोल में उलझ गई और वह अटक गई। मदद के लिए चिल्लाती रही लेकिन कोई मदद नही मिल सकी।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक बिजली के पोल में लटकी रही युवती
ऊपर से फेंकने के बाद पीड़िता लगभग दो घंटे तक बिजली के पोल से लटकी रही और मदद के लिए चिल्लाती रही। बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को नीचे उतारा। उसे स्थानीय डेडराज भरतीया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम के बहाने लड़की को दिल्ली से चूरू बुलाया गया था
पुलिस उपाधीक्षक ममता सारस्वत ने बताया कि पीड़िता मूल रूप से असम की रहने वाली है। वर्तमान में वह दिल्ली में रहती है और छोटा-मोटा काम कर घर चलाती है। पीड़िता के अनुसार उसे चूरू निवासी सुनील उर्फ राजू ने उसे काम के अधिक पैसे दिलाने का भरोसा देकर चूरू बुलाया था। सुनील के झांसे में आकर वह जब चूरू पहुंची को एक युवक उसे बस स्टैंड लेने के लिए आया। इसके बाद युवती को कार में बैठाकर कमरे पर ले गया और कहा कि कल काम दिलवा देंगे। पीड़िता ने आगे बताया कि कमरे में विक्रम राजपूत, भवानी, देवेंद्र सिंह उर्फ बुल्ला और सुनील ने पहले शराब पीना शुरू किया फिर आरोपी देवेंद्र ने धमकाते हुए कहा कि वह काम दिलाने के लिए नहीं बल्कि किसी और काम से बुलाया है। फिर सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed